English മലയാളം

Blog

Screenshot 2023-01-04 172334

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) दिल्ली के सर गंगा राम हॉस्पिटल में भर्ती हुईं हैं। सूत्रों के अनुसार उनके श्वसन तंत्र में इंफेक्शन हुआ है। प्रियंका गांधी मां के साथ अस्पताल गईं हैं।

 

सोनिया गांधी को सांस लेने में परेशानी होने पर हॉस्पिटल लाया गया है। उनके श्वसन तंत्र में इंफेक्शन हुआ है। उत्तर प्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के प्रवेश के दौरान मंगलवार शाम को सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी ने यात्रा में हिस्सा लिया था। उन्होंने सात किलोमीटर पैदल यात्रा की थी। यात्रा से लौटने के बाद से सोनिया गांधी की तबीयत ठीक नहीं है।

Also read:  Himachal Cabinet Meeting: चार जिलों में लगेगा नाइट कर्फ्यू, 31 दिसंबर तक बंद रहेंगे शिक्षण संस्थान

पिछले साल दो बार हुआ था कोरोना संक्रमण

बता दें कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार रात को उत्तर प्रदेश के बागपत के मविकलां में रात भर रुकी थी। बुधवार सुबह छह बजे यात्रा फिर से शुरू हुई। प्रियंका गांधी इस कार्यक्रम में राहुल गांधी के साथ शामिल नहीं हुईं। पिछले साल भी सोनिया गांधी का इलाज गंगा राम हॉस्पिटल में हुआ था। 12 जून को कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद उन्हें 18 जून को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद उन्हें हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई थी। पिछले साल सोनिया गांधी दो बार कोरोना संक्रमित हो गईं थी।

Also read:  Coronavirus India: पिछले 24 घंटे में सामने आए 45882 मामले, संक्रमणमुक्त मरीजों की संख्या 84 लाख के पार

भारत जोड़ो यात्रा पिछले 108 दिनों में 49 जिलों, नौ राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश (तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली) को पार कर चुकी है। कुछ दिनों पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को भी वायरल बुखार और पेट में संक्रमण के चलते दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था।

Also read:  प्रवासी भारतीय ने Dh1 मिलियन जीते, महजूज़ ड्रॉ के पहले 'गारंटीकृत करोड़पति' बने