English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-01-17 125559

पंजाब चुनाव से ठीक पहले आम आदमी पार्टी अपने मुख्यमंत्री उम्मीदवार का ऐलान करने जा रही है। बताया गया है कि मंगलवार को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल खुद चंडीगढ़ में इसका ऐलान करने जा रहे हैं। मंगलवार 18 जनवरी की दोपहर तक इसका ऐलान कर दिया जाएगा।

भगवंत मान रेस में सबसे आगे 

Also read:  SC आईसीएसई और सीबीएसई राज्य बोर्ड की 10वीं और 12वीं की फिजिकल परीक्षा के खिलाफ जल्द सुनवाई को तैयार

बता दें कि आम आदमी पार्टी ने पहले ही ये बात साफ कर दी थी कि चुनाव में उतरने से पहले जनता के सामने मुख्यमंत्री का चेहरा लाया जाएगा। बात अगर मुख्यमंत्री उम्मीदवार की करें तो पार्टी पंजाब के लिए भगवंत मान को सीएम फेस बना सकती है। पार्टी में सीएम चेहरे की रेस में भगवंत मान ही सबसे आगे चल रहे हैं।

Also read:  बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा का आगरा और बरेली में करेंगे डोर-टू-डोर अभियान की शुरुआत

हालांकि पार्टी में मुख्यमंत्री उम्मीदवारी को लेकर अंदरूनी लड़ाई चल रही थी। बताया जा रहा था कि कुछ नेता ऐसे हैं, जो नहीं चाहते हैं कि भगवंत मान के नाम का ऐलान किया जाए। पिछले दिनों जिन विधायकों ने पार्टी छोड़ी थी, उसकी वजह भी इसी को माना गया था। हालांकि अब सीएम चेहरे का ऐलान हो रहा है, इसका मतलब जो कुछ भी हलचल चल रही थी उसे शांत करा दिया गया है।