English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-10-24 154746

सोशल मीडिया पर छाया रहा दीपोत्सव। जमकर शेयर हुईं अलौकिक और आधुनिक अयोध्या की तस्वीरें। दो लाख से ज्यादा यूजर्स ने ट्वीट, रिट्वीट, लाइक और रिप्लाई के जरिए व्यक्त की भावनाएं

 

दीपोत्सव पर अयोध्या में 15 लाख से ज्यादा दीपकों की रोशनी ने अलौकिक समा बांध दिया था। इसे देखकर सभी आह्लादित थे। इधर, आभासी दुनिया भी इससे अछूती नहीं रही। इस महाउत्सव की चर्चाएं दिन भर होती रहीं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर पूरे दिन हैशटैग #AyodhyaDeepotsav ट्रेंड करता रहा। ट्वीट के जरिए यह 230 करोड़ लोगों से भी अधिक बार पहुंचा।

Also read:  प्रधानमंत्री ऋषि सुनक पर वीडियो बनाने के दौरान चलती कार में सीट बेल्ट नहीं लगाने के लिए जुर्माना लगाया

गौरतलब है कि साल-दर-साल अपने ही कीर्तिमान को तोड़ती अयोध्या ने इस साल 15.76 लाख दीप जलाकर एक बार फिर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। वहीं, ट्विटर पर 50 हजार से भी ज्यादा बार लोग #AyodhyaDeepotsav ट्रेंड के साथ इंगेज हुए। लोगों ने इस हैशटैग के साथ जगमगाती अयोध्या की तस्वीरें और वीडियो को जमकर शेयर किया।

Also read:  अधिकारियों ने हवाईअड्डे में प्रवेश की नहीं दी थी अनुमति, विधायक के बेटे ने तिरुपति हवाईअड्डे की पानी की आपूर्ति काटी