English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-07-28 133021

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने गुरुवार को लोकसभा में कांग्रेस को आदीवासी विरोधी करार देते हुए कहा कि राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को अपमानित करने के लिए पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए।

 

स्मृति ईरानी ने कहा कि अधीर रंजन चौधरी को माफी मांगने के लिए कहेंगी? कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से जब ये सवाल पूछा गया तो उन्होंने रिपोर्टर को तमतमाए चेहरे से कहा, He Has Already Apologised (उन्होंने पहले ही माफी मांग ली है)। दरअसल, सोनिया के चेहरे पर इतना गुस्सा काफी दिनों बाद दिखा है।

Also read:  आप के नेता तिहाज़ जेल में सिसोदिया की जान को खतरा होने की बात कह रहे

सदन की कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई ईरानी ने कांग्रेस के नेता सदन अधीर रंजन चौधरी के द्वारा राष्ट्रपति के लिए की गई टिप्पणी को अमर्यादित करार देते हुए कांग्रेस को आदीवासी और महिला विरोधी बताया। उन्होंने तल्ख लहजे में कहा कि कांग्रेस के नेता ने जिस प्रकार की टिप्पणी राष्ट्रपति के लिया किया है उसके लिए सोनिया गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए।

Also read:  अखिलेश के खिलाफ प्रचार करने को तैयार अपर्णा यादव, कहा- पार्टी जहां भेजेगी वहां करुंगी प्रचार

उन्होंने कहा कि जब से द्रौपदी मुर्मू का नाम राष्ट्रपति के उम्मीदवार के रूप में घोषित हुआ तब से ही वह कांग्रेस पार्टी की घृणा और उपहास की शिकार बनीं। कांग्रेस आज भी इस बात को स्वीकार नहीं कर पा रही कि एक आदिवासी महिला इस देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद को सुशोभित कर रही हैं। ईरानी ने कहा, सोनिया गांधी, आपने द्रौपदी मुर्मू के अपमान की मंजूरी दी। केंद्रीय मंत्री की ओर से सोनिया गांधी से माफी मांगने की मांग पर सत्तापक्ष के सभी सदस्य खड़े होकर माफी मांगने की मांग करने लगे। सदन में हंगामा बढ़ने पर लोकसभा अध्यक्ष में कार्यवाही बारह बजे तक स्थगित कर दी थी।

Also read:  केजरीवास का जयराम ठाकुर पर पलटवार, कहा-हिमाचल में भी बनेगी 'ईमानदार सरकार'