English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-09-22 104349

त्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में जिला महिला चिकित्सालय में संविदा पर तैनात महिला डॉक्टर का असलहा लिए एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फोटो में महिला चिकित्सक हाथ मे बंदूक लेकर निशाना लगाते हुए देखी जा सकती हैं। असलहे के साथ वायरल हो रही तस्वीर की पुलिस जांच कर रही है।

 

वायरल फोटो की जानकारी होने के बाद पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने मामले का स्वयं सज्ञान लेते हुए सदर कोतवाल को जांच कर आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया है। दरअसल, जिला महिला चिकित्सालय में संविदा पर तैनात महिला डॉक्टर का असलहा लिए एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Also read:  Hathras Case: आरोपियों के परिजनों से सीबीआई की पूछताछ खत्म, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई पूरी

 

फोटो में महिला चिकित्सक हाथ मे बंदूक लेकर निशाना लगाते हुए देखी जा सकती हैं। असलहे के साथ वायरल हो रही तस्वीर की पुलिस जांच कर रही है। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म जैसे ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम पर महिला डॉक्टर का असलहे के साथ वायरल फोटो को सबसे पहले किसने अपलोड किया है, अभी तक इसकी जानकारी नहीं हो पाई है, लेकिन फोटो पुराना बताया जा रहा है।

Also read:  बलिया मर्डर को लेकर BJP अध्यक्ष की पार्टी MLA को चेतावनी - जांच में न दें दखल, कारण बताओ नोटिस भी जारी होगा : सूत्र

 

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले में सदर कोतवाल को जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच के बाद मामले में संबंधित असलहे का लाइसेंस निरस्त किया जाएगा और दोषी पाए जाने पर अभियोग भी दर्ज कराया जाएगा। इस बारे में महिला डॉक्टर से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया।

Also read:  पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चक्रवात 'असानी' के मद्देनजर झारग्राम और पश्चिम मेदिनीपुर जिलों के अपने तीन दिवसीय दौरों को टाला