English മലയാളം

Blog

Screenshot 2023-01-31 112912

मैं अंतरिक्ष के लिए बनी हूं, हर पल अंतरिक्ष के लिए बिताया और इसी के लिए मरूंगी।’- ये शब्द हैं भारत की उस बेटी के जिसने छोटी-सी जिंदगी में दुनिया के सामने अपने जुनून की एक बड़ी मिसाल पेश की।

 

01 फरवरी 2003 को अमेरिका का अंतरिक्ष शटल कोलंबिया अंतरिक्ष मिशन पूरा कर धरती पर वापस लौटने के क्रम में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें सवार सभी सात अंतरिक्ष यात्रियों की मौत हो गई, जिसमें कोलंबिया की मिशन स्पेशलिस्ट कल्पना चावला भी शामिल थीं।

01 जुलाई 1961 को हरियाणा के करनाल में पैदा हुईं कल्पना चावला ने शुरुआती पढ़ाी करनाल के टैगोर बाल निकेतन में की और आगे चलकर पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज से ग्रेजुएशन किया। पंजाब विवि से एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाली पहली छात्रा थीं कल्पना चावला। 1984 में टेक्सस विवि से आगे की पढ़ाई की और 1995 में नासा में अंतरिक्ष यात्री के रूप में शामिल हुईं। 1998 में उन्हें पहली उड़ान के लिए चुना गया।

Also read:  बीजेपी की गुजरात चुनाव से पहले कर सकते हैं समान नागरिक संहिता को लागू

 

कल्पना चावला 2003 में दूसरे स्पेश मिशन पर गईं। 16 जनवरी 2003 को स्पेस शटल कोलंबिया एसटीएस-107 पृथ्वी से रवाना हुआ। 01 फरवरी को कोलंबिया एसटीएस-107 धरती पर वापस लौटने के क्रम में दुर्घटनाग्रस्त हो गया और 80000 से अधिक टुकड़ों में बंटकर यह पूर्वी टेक्सास के बड़े इलाके में इसका मलबा फैल गया। इनमें कल्पना चावला और उनके सहयोगी अंतरिक्ष यात्रियों के भी अवशेष थे। जिनकी डीएनए से पहचान की गई। 30 दिसंबर 2008 को नासा ने 400 पन्नों की रिपोर्ट जारी की।

Also read:  बिहार में नीतीश कुमार ने इजी स्कूल ट्रैकिंग सिस्टम प्लस एप किया लांच, एप के द्वारा शिक्षकों और बच्चों की उपस्थिति पर रखी जाएगी पैनी नजर

अन्य अहम घटनाएं:

1797: लॉर्ड कार्नवालिस ने बंगाल के गवर्नर जनरल के रूप में शपथ ली।

1827: बंगाल क्लब ऑफ कलकत्ता की स्थापना।

1831: कलकत्ता में पहली ललित कला प्रदर्शनी का आयोजन।

1835: ईस्ट इंडिया कंपनी ने दार्जिलिंग क्षेत्र को सिक्किम से लीज पर लिया।

1855: ईस्ट इंडिया रेलवे का औपचारिक उद्घाटन।

1881: दिल्ली के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित कॉलेज, सेंट स्टीफन की स्थापना।

1884: डाक बीमा योजना की शुरुआत।

Also read:  संयुक्त राष्ट्र ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए रियाद वैश्विक पहल 'ग्लोब नेटवर्क' को अपनाया

1884: ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी के 10 खंडों में से पहला खंड लंदन में प्रकाशित।

1922: गांधीजी ने तत्कालीन वायसराय को पत्र लिखकर बताया कि असहयोग आंदोलन अब सविनय अवज्ञा आंदोलन होगा।

1977: भारत के पहले राष्ट्रीय रेल संग्रहालय की नई दिल्ली में स्थापना।

1979: 14 साल के निर्वासन के बाद ईरान के धर्मगुरु आयतुल्लाह खुमैनी के स्वदेश लौटने पर लाखों अनुयायियों ने स्वागत किया।

1984: ब्रिटेन ने आधे पैसे का सिक्का बंद किया।

2002: अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल की सिर कलम कर हत्या।

2004: सऊदी अरब में हज के दौरान भगदड़ में 250 से ज्यादा लोगों की मौत।