English മലയാളം

Blog

दिल्ली में 18 जनवरी से 10वीं और 12वीं के बच्चों के लिए स्कूल खुल जाएंगे। हालांकि इसके लिए अभिभावकों की मंजूरी जरूरी होगी।

दिल्ली सरकार ने अपने आदेश में कहा है कि प्री-बोर्ड परीक्षाएं और प्रायोगिक परीक्षाएं कराने के लिए सरकारी स्कूल, गैर सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल दसवीं और बारहवीं के बच्चों को स्कूल बुला सकते हैं। लेकिन इसके लिए अभिभावकों की मंजूरी जरूरी होगी।

Also read:  दिल्ली में इस बार पटाखे मुक्त बनेगी दिवाली, सरकार ने जनवरी तक ऑनलाइन ब्रिकी पर लगाई रोक

इस दौरान स्कूल आने वाले बच्चों का रिकॉर्ड रखना जरूरी होगा और इसे अटेंडेंस के रूप में नहीं इस्तेमाल किया जाएगा क्योंकि बच्चों का स्कूल आना या न आना पूरी तरह से अभिभावकों की स्वेच्छा पर निर्भर होगा।

Also read:  जापान में बोले पीएम मोदी भारत 'अमृत काल' में प्रवेश करने के साथ महत्वाकांक्षी लक्ष्यों की प्राप्ती के लिए रोडमैप तैयार कर रहा

इस दौरान स्कूलों में कोविड के नियमों का पूरी तरह से पालन करना होगा। स्कूल में सैनिटाइजेशन, निश्चित शारिरीक दूरी, मास्क पहनने जैसे अन्य नियमों का पालन अनिवार्य होगा।