English മലയാളം

Blog

नई दिल्ली: 

India Coronavirus Updates: भारत में 26 अक्टूबर, 2020 को कोरोनावायरस के कुल मामलों की संख्या 79 लाख के पार हो चुकी है. सोमवार तक दर्ज होने वाले नए मामलों के साथ देश में अब तक दर्ज कोरोना संक्रमण की कुल संख्या 79,09,959 हो चुकी है. पिछले 24 घंटों में देश में कोविड-19 के 45,148 नए मामले सामने आए हैं, जोकि तीन महीने में सबसे कम हैं. 22 जुलाई को एक दिन में 37,724 केस दर्ज किए गए थे.

Also read:  चीन ने 'अपरंपरागत' हथियारों का इस्तेमाल कर LAC पर स्थिति बिगाड़ी : रक्षा मंत्रालय

हालांकि, एक सबसे बड़ी बात जो है वो यह कि पिछले 24 घंटों में 480 लोगों की मौत हुई है, जोकि 10 जुलाई के बाद एक दिन में सबसे कम मौत का आंकड़ा है. 10 जुलाई को 475 मौतें दर्ज हुई थीं.

Also read:  ऑक्सफोर्ड वैक्सीन 70 फीसदी प्रभावी, एक महीने में मिल सकती है भारत में प्रयोग की अनुमति

ठीक होने वालों की संख्या 71 लाख के पार चल रही है. देश का रिकवरी रेट भी 90% के पार हो गया है. रिकवरी रेट-90.23% हो चुका है. पिछले 24 घंटों में 59,105 मरीज़ ठीक हुए हैं. अगर एक्टिव मरीजों की बात करें तो इनकी संख्या 13 अगस्त के बाद सबसे कम है. देश में फिलहाल कुल एक्टिव मरीज़ 8.26% यानी 6,53,717 हैं. इस बीमारी से अब 71,37,228 लोग ठीक हो चुके हैं. देश में अब तक 1,19,014 मरीजों की मौत हो चुकी है. देश का डेथ रेट 1.5% है.

Also read:  Rupee Vs Dollar: रुपये में आई तेजी, 79.44 प्रति डॉलर पर पहुंचा रुपया

देश में कोरोना का पॉजिटिविटी रेट 4.8% चल रहा है. पिछले 24 घंटों में कुल 9,39,309 कोरोना टेस्ट हुए हैं. अब तक कुल टेस्ट की संख्या 10,34,62,778 हो चुकी है.