English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-01-15 132620

लंबे समय से कांग्रेस से जुड़े रहने के बाद जोगिंदर सिंह मान ने पंजाब चुनाव से ठीक पहले हाथ का साथ छोड़कर आप का दामन थाम लिया है। वे कांग्रेस के पूर्व मंत्री हैं और तीन बार एमएलए रह चुके हैं।

 

पंजाब राज्य में चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं। इसी के साथ दल बदल का दौर जारी है. फिलहाल कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका देते हुए पंजाब कांग्रेस के पूर्व मंत्री और तीन बार एमएलए रह चुके जोगिंदर सिंह मान ने हाथ का साथ छोड़ दिया है। जोगिंदर सिंह राज्य में बड़ी पार्टी के रूप में उभरी केजरीवाल की आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। वह बीते दिन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उपस्थिति में आप में शामिल हुए।

Also read:  महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पार्टी के पदाधिकारियों से किया संपर्क, कहा- सीएम आवास छोड़ने का फैसला मेरा नहीं था, हमने 'वर्षा' छोड़ा है इच्‍छाशक्ति नहीं

पूर्व केंद्रीय मंत्री बूटा सिंह के रिश्तेदार हैं जोगिंदर सिंह मान

बता दें कि आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद जोगिंदर सिंह मान के दोआब क्षेत्र के किसी हलके से चुनाव लड़ने की संभावना है। वह पहले फगवाड़ा से चुनाव लड़ते रहे हैं। मान बेअंत सिंह की सरकार में भी मंत्री पद पर रह चुके हैं। वह पूर्व केंद्रीय मंत्री बूटा सिंह के भांजे हैं। खबरें हैं कि मान फगवाड़ा को जिला न बनाने और पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप घोलाटे के दोषियों को सजा न दिए जान से कांग्रेस से नाराज चल रहे थे।

 

Also read:  द्रौपदी मुर्मू ने ली 15वें राष्ट्रपति की शपत, पीएम मोदी ने दी बधाई

मौकपरस्तों के कारण छोड़ी कांग्रेस- मान

वहीं कांग्रेस छोड़ आप का दामन थाने वाले जोगिंदर सिंह मान ने कहा कि वह चाहते थे कि उनकी मृत्यु के बाद उनका शव कांग्रेस के झंडे में लिपटे लेकिन महाराजा, अमीरों और मौकापरस्तों के कारण उनका जमीर पार्टी में रहने की गवाही नहीं देता है।

Also read:  मध्य प्रदेश : मुरैना में जहरीली शराब का कहर, दो गांवों में 10 लोगों की मौत

पंजाब में 14 फरवरी को होगा चुनाव

बता दें कि पंजाब की 117 विधानसभा सीटों के लिए एक चरण में चुनाव 14 फरवरी 2022 को होगा। फिलहाल सभी पार्टियां उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर रही हैं पंजाब में विधानसभा का कार्यकाल इस साल फरवरी 2022 को समाप्त हो रहा है। वहीं पंजाब में किसी दल या पार्टी या गठबंधन को सरकार बनाने के लिए 59 सीटों का आंकड़ा हासिल करना होगा।