English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-08-13 103133

राष्ट्रमंडल खेलों( Commonwealth Games-2022 ) में जबर्दस्त प्रदर्शन करके भारत का गौरव बढ़ाने वाले भारतीय दल से आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Prime Minister Narendra Modi) मुलाकात करेंगे।

 

पीएम मोदी ने कहा-खेलों में हमारे एथलीटों की उपलब्धियों पर पूरे देश को गर्व है। इससे पहले पहले मोदी ने कहा-अपने आवास पर भारत के राष्ट्रमंडल खेलों के 2022 दल के साथ बातचीत करने के लिए उत्सुक हूं। यह मुलाकात इसलिए भी यादगार रहेगी, क्योंकि देश अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। वहीं आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 13 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान भी शुरू हुआ है।

Also read:  केंद्र सरकार ने राष्ट्रपति भवन में स्थित मुगल गार्डन का नाम बदल दिया, नाम बदलने के अब इस मामले में राजनीति शुरू हो गई

भारत ने जीते हैं 22 गोल्ड, 16 सिल्वर और 23 ब्रॉन्ज
बर्मिंघम में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत 22 स्वर्ण, 16 रजत और 23 कांस्य सहित 61 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा। 28 जुलाई से 8 अगस्त तक, लगभग 200 भारतीय एथलीटों ने राष्ट्रमंडल खेलों 2022 में 16 विभिन्न खेलों में पदक के लिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसमें कुश्ती(Wrestling) छह गोल्ड सहित 12 मेडल के साथ पदक तालिका में टॉप पर रही, जबकि भारोत्तोलन(weightlifting) में 10 पदक मिले।

भारत ने अपने राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में अब तक का अपना पांचवां सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ कुल 101 पदक है। यह प्रदर्शन 2010 में भारत में ही आयोजित गेम्स में किया गया था। मेगा इवेंट का एक प्रमुख आकर्षण निकहत ज़रीन द्वारा स्वर्ण पदक हासिल करना रहा। महिलाओं के 50 किग्रा लाइट फ्लाईवेट वर्ग के फाइनल में पदक जीतने के बाद, जरीन ने कहा कि वह प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए उत्साहित हैं। वह अपने मुक्केबाजी दस्ताने पर अपना ऑटोग्राफ लेंगी।

Also read:  Work from Home करने वाले कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, सरकार के कॉमर्स मिनस्ट्री के अनुसार, एक विशेष आर्थिक जोन में वर्क फ्रॉम होम डब्ल्यूएफएच) की अधिकतम एक वर्ष की अवधि की अनुमति मिलेगी

भारतीय स्टार मुक्केबाज और विश्व चैंपियन निकहत जरीन ने महिलाओं के 50 किग्रा (लाइट फ्लाईवेट) के फाइनल में उत्तरी आयरलैंड की कार्ली एमसी नौल को हराया था। जरीन ने अपने ‘विश्व चैंपियन’ के दर्जे को बरकरार रखा, क्योंकि वह तीनों राउंड में कार्ली पर हावी रही। प्राप्त अंकों के आधार पर उसने 5-0 से जीत दर्ज की।

Also read:  UAE summer holidays: यात्रा पूर्व चिकित्सीय परामर्श लेना क्यों आवश्यक है?

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का सोमवार(8 अगस्त) को बर्मिंघम के अलेक्जेंडर स्टेडियम में शानदार समापन समारोह के साथ समापन हुआ था। राष्ट्रमंडल खेलों का झंडा विक्टोरिया के गवर्नर को भेंट किया गया। ऑस्ट्रेलिया का विक्टोरिया राज्य 2026 में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों का अगला मेजबान होगा।