English മലയാളം

Blog

इंडियन प्रीमियर लीग 2020 का 12वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है। मुकाबले में राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

इंडियन प्रीमियर लीग 2020 का आज 12वां मैच राजस्थान रॉयल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेला जा रहा है। दोनों ही टीमों का टूर्नामेंट यह तीसरा मैच है। एक तरफ जहां राजस्थान रॉयल्स की टीम अपने दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज कर पॉयइंट्स टेबल में पहले स्थान पर काबिज है। वहीं केकेआर की टीम का प्रर्दशन टूर्नामेंट में अबतक औसत ही रहा है।

Also read:  IPL 2022 का आज होगा आगाज, सीएसके और केकेआर के बीच होगा पहला मैच

राजस्थान की टीम अपने पिछले मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब को हाराया था।  किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ राजस्थान ने 224 रनों का पीछा किया था और आईपीएल के इतिहास में 226 रन बनाते हुए सबसे बड़ी जीत हासिल की थी।

Also read:  ISL: वाल्सकिस का डबल, जमशेदपुर एफसी ने एटीके मोहन बागान को 2-1 से हराया

केकेआर टूर्नामेंट में अबतक मुकाबले खेले हैं जिसमें से उसे एक में जीत और एक में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में केकेआर की कोशिश होगी वह टूर्नामेंट में अपनी स्थिति को बेहतर करने के लिए राजस्थान को इस मुकाबले में हराए।

टॉस-  राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर लिया पहले गेंदबाजी का फैसला

वेन्यू- दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम

बदलाव- दोनों ही टीमों ने आज के मुकाबले में अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है।

Also read:  IPL 2020: सूर्यकुमार यादव की पारी देख गद्गद हुए गौतम गंभीर, ट्वीट कर बोेले- 'याद रखना इस नाम को..'

प्लेइंग XI-

राजस्थान- जोस बटलर (विकेटकीपर), स्टीवन स्मिथ (कप्तान), संजू सैमसन, रॉबिन उथप्पा, रियान पराग, राहुल तेवतिया, जोफ्रा आर्चर, टॉम कुरेन, श्रेयस गोपाल, अंकित राजपूत, जयदेव उनादकट।

केकेआर-  शुभमन गिल, सुनील नरेन, नितीश राणा, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर / कप्तान), इयोन मोर्गन, आंद्रे रसेल, पैट कमिंस, शिवम मावी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, कमलेश नागरकोटी।