English മലയാളം

Blog

नई दिल्ली: 

दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत ने आखिरकार अपनी राजनैतिक पार्टी (Rajnikanth in Politics) को लेकर घोषणा कर दी है. गुरुवार को रजनीकांत ने एक ट्वीट कर बताया कि वो 31 दिसंबर को अपने राजनैतिक पार्टी की घोषणा करेंगे. यानी उनकी पार्टी जनवरी में लॉन्च हो जाएगी.

 

Also read:  जेडीयू के पूर्व विधायक का महिला के साथ डांस, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

इसके पहले सोमवार को रजनीकांत ने अपनी पार्टी रजनी मक्कल मंदरम के जिला सचिवों से मुलाकात की थी और कहा था कि वो जल्द ही अपनी राजनीतिक पारी शुरू करने के बारे में जानकारी देंगे. उन्होंने जिला सचिवों के साथ यह मीटिंग तब की थी, जब उनके समर्थकों ने उनसे चुनावी राजनीति से दूर रहने की सलाह दी थी.

Also read:  वर्ल्ड कप में 10 टीमों ने क्वालीफाई कर लिया, बदले हुए नजर आएंगे इन टीमों के कप्तान!

हाल ही में तमिलनाडु के वेल्लोर जिले में रजनी के पोस्टर सामने आए थे. इसमें उनसे राजनीति से दूर रहने के फैसले पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया गया था. ऐसा ही एक पोस्टर ‘वेल्लोर सिटिजंस विशिंग फॉर ए चेंज’ का सामने आया था

Also read:  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विजय दिवस समारोह में बोले, सेनाओं के पराक्रम और बलिदान से दुश्मनों के मंसूबे नाकाम हुए