English മലയാളം

Blog

मुरैना: 

मुरैना जिला के दो गांवों में जहरीली शराब (Toxic Liquor) ने कहर बरपा दिया है. दोनों गांवों में शराब पीने से दो सगे भाईयों व उनके चाचा सहित 10 लोग काल के गाल में समा गए. वहीं गंभीर हालत में दो लोगों को ग्वालियर भेजा गया है. फिलहाल छह बीमार लोगों का इलाज मुरैना चिकित्सालय में किया जा रहा है. घटना बागचीनी थाना के मानपुर पृथ्वी गांव और सुमावली थाना के पहावली गांव की है.

Also read:  भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 9355 नए मामले सामने आए 24 व्यक्तियों की मौत

मुरैना के मानपुर पृथ्वी गांव में दो दिन पहले ही लोग जहरीली शराब के सेवन करने के बाद से अचेत हो रहे थे, जिनमें से एक की मृत्यु उसके पिछले दिन होने पर आनन-फानन में अंतिम संस्कार कर दिया गया लेकिन बीती देर शाम लोगों की हालात अधिक खराब होने पर जिला चिकित्सालय लाया गया, जिनमें दो ब्रेन डेड हो चुके थे. इस गांव से ग्वालियर इलाज को भेजे गए दो बीमार में से एक की मौत हो गई, वहीं एक का शव गांव में ही पड़ा हुआ था. इस गांव के 5 लोगों की मौत देर रात तक हो चुकी थी.

Also read:  सुप्रीम कोर्ट से हरियाणा सरकार को राहत, प्राइवेट सेक्टर की नौकरियों में 75 फीसदी आरक्षित रखने के कानून पर हाईकोर्ट की रोक सुप्रीम कोर्ट ने हटाई

जिला के सुमावली थाना क्षेत्र के पहावली गांव में तीन लोगों- दो सगे भाई और उनके चाचा- ने एक साथ शराब का सेवन किया. कुछ देर में हालात खराब होने पर इन्हें मुरैना लाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर होने पर ग्वालियर भेजा गया. इलाज के दोरान मुरैना व ग्वालियर में तीनों की मोत हो गई. इनमें बंटी गुर्जर का शव मुरैना और उसके भाई जितेंद्र व चाचा रामनिवास का शव ग्वालियर पीएम हाउस में रखा गया था. मंगलवार को उनका पोस्टमार्टम कराया जाना है.