English മലയാളം

Blog

श्रम मंत्रालय ने कर्मचारी भविष्य निधि पर 2020-21 के लिए 8.5 फीसदी ब्याज देने का फैसला किया है। आज कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के केंद्रीय न्यासी मंडल की श्रीनगर में बैठक हुई। सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में 2020-21 के लिए ब्याज दर में बदलाव नहीं करने का फैसला लिया गया।

किस साल कितना मिला ब्याज?
2013-14    8.75 फीसदी
2014-15    8.75 फीसदी
2015-16    8.80 फीसदी
2016-17    8.65 फीसदी
2017-18    8.55 फीसदी
2018-19    8.65 फीसदी
2019-20    8.50 फीसदी

Also read:  Delhi Budget: महिलाओं के लिए खुलेंगे विशेष मोहल्ला क्लीनिक, हर किसी को मिलेगा हेल्थ कार्ड

कोरोना काल में कई योजनाओं पर मिलने वाला ब्याज कम हुआ था, लेकिन ईपीएफ खातों में अधिक ब्याज मिलता है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) प्रत्येक वित्तीय वर्ष के लिए पीएफ राशि पर ब्याज दर की घोषणा करता है। चालू वित्त वर्ष में, ईपीएफओ ने 8.5 फीसदी की दर से ब्याज देने का फैसला किया है।

आप सिर्फ एक मिस्ड कॉल करके आप पीएफ बैलेंस जान सकते हैं। इसके लिए आपको अपने पीएफ अकाउंट में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 011-22901406 पर मिस्ड कॉल करना होगा। इसके बाद आपके पास एक मैसेज आएगा जिसमें आपको अपने अकाउंट में मौजूद पीएफ के पैसे की जानकारी मिल जाएगी।

Also read:  UP में महिला डॉक्टर की घर में घुसकर चाकू से हत्या, दूसरे कमरे में मौजूद बच्चों पर भी अटैक

इसके अलावा आप एक मैसेज करके भी पीएफ बैलेंस जान सकते हैं। हालांकि इन दोनों सेवाओं के लिए आपका यूएएन (यूनिवर्सल अकाउंट नंबर) एक्टिव होना चाहिए। यदि आप एसएमएस के जरिए पीएफ बैलेंस जानना चाहते हैं तो EPFOHO UAN टाइप करके 7738299899 पर भेज दें। इस सेवा का लाभ आप हिन्दी, अंग्रेजी, पंजाबी समेत 10 भाषाओं में उठा सकते हैं। उदाहरण के तौर पर यदि आप हिन्दी में आप बैलेंस जानना चाहते हैं तो EPFOHO UAN HIN टाइप करके  7738299899 पर मैसेज कर दें।

Also read:  WhatsApp Update: नए साल में बंद हो सकता है आपका व्हाट्सएप, हजारों यूजर्स होंगे प्रभावित

अलग-अलग भाषाओं के लिए अलग-अलग कोड हैं जो निम्नलिखित हैं-
1. अंग्रेजी के लिए कोई कोड नहीं है
2. हिंदी- HIN
3.पंजाबी – PUN
4. गुजराती – GUJ
5. मराठी – MAR
6. कन्नड़ – KAN
7. तेलुगु – TEL
8. तमिल – TAM
9. मलयालम – MAL
10. बंगाली – BEN