English മലയാളം

Blog

नई दिल्ली: 

India vs England 4Th Test: मेजबान भारत और इंग्लैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच शुरू हो गया है. और अगर पहले दिन वीरवार के सुबह के सेशन में पिच के संकेतों को समझा जाए, तो इस मैच में भी रोमांचक क्रिकेट होने जा रही है. अभी तक सीरीज में भारतीय बॉलरों अक्षर पटेल (Axar Patel) और रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने धमाकेदार प्रदर्शन किया है. निश्चित ही, टेस्ट समाप्त होते-होते ये दोनों गेंदबाज रिकॉर्डों का नया आयाम स्थापित करेंगे. वैसे चौथे टेस्ट (4Th Test) में रिकॉर्ड गेंदबाजों के ही नहीं, बल्कि बल्लेबाजों के निशाने पर भी हैं. चलिए जान लीजिए कौन-कौन से रिकॉर्ड किस-किस के निशाने पर हैं.

* अगर अश्विन पारी में पांच विकेट लेने में कामयाब रहते हैं, तो वह ग्लेन मैक्ग्राथ के 29 बार पांच विकेट लेने के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे. वैसे अश्विन का सिक्का अगर जमकर चला, तो वह इंग्लैंड के ही जेम्स एंडरसन के 30 बार पांच विकेट लेने के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर सकते हैं.

Also read:  बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के अध्यक्ष नजमुल हसन ने शाकिब अल हसन पर साधा निशाना

* अगर अश्विन चौथे टेस्ट में दस विकेट लेते हैं, तो वह कंगारू पूर्व दिग्गज डेनिस लिली के सात  बार मैच में दस विकेट लेने के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ देंगे. ऐसा करते ही वह कुंबले के आठ बार पारी में दस विकेट लेने की भी बराबरी कर लेंगे.

Also read:  Aus vs Ind: माइकल क्लार्क शब्दबाणों की जंग को अगले स्तर पर ले गए, बोले इस सूरत में भारत 4-0 से हारेगा

* विराट कोहली के निशाने पर सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विंडीज के  पूर्व कप्तान क्लाइव लॉयड हैं. कोहली के 90 टेस्ट में 7490 रन हैं, जबकि लॉयड के 110 मैचों में 7490 रन हैं. कोहली के पास मार्क टेल (7525), मोहम्मद यूसुफ (7530) और स्टीव स्मिथ (7540) से भी आगे निकलने का मौका है.

Also read:  टी 20 विश्व कप में पहले मैच में भारत-पाकिस्तान आमने-सामने, पाक बॉलर बोला- MCG में मुझे नहीं खेल पाएंगे

* चेतेश्वर पुजारा को कोहली की कप्तानी में अपने चार हजार रन पूरे करने के लिए 72 रन की दरकार है. पुजारा के 84 टेस्ट में 46.81 के औसत से 6,227 रन हैं और उन्होंने धोनी की कप्तानी में 1779 और रहाणे की कप्तानी में 320 रन बनाए हैं.