English മലയാളം

Blog

Screenshot 2021-12-22 121354

देशभर में मौजूद चीनी मोबाइल कंपनियों के दफ्तरों में बुधवार सुबह से छापेमारी चल रही है। सुबह 9 बजे से दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, मुंबई, हैदराबाद, बंगलौर सहित कई शहरों में तलाशी हो रही है. इससे पहले मंगलवार को खबर आई थी कि नेपाल ने भी कई चीन की कंपनियों को ब्लैकलिस्ट कर दिया है। नेपाल के एयरपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट प्रॉजेक्‍ट (Nepal Airport Development Project) में हिस्‍सा लेने पर भी रोक लगा दी गई है।

Also read:  एमबीबीएस भारतीय छात्र को नेपाल के सशस्त्र प्रहरी बल ने 46 मानव हड्डियों के साथ किया गिरफ्तार

चीन की मोबाइल कंपनियों पर छापेमारी

मोबाइल कंपनी ओप्पो ग्रुप (Oppo Group ) के खिलाफ इनकम टैक्स विभाग की बड़ी कार्रवाई हुई है। इनकम टैक्स विभाग के द्वारा ओप्पो ग्रुप से जुड़े कई वरिष्ठ अधिकारियों, निदेशकों , CFO सहित अन्य अधिकारियों के खिलाफ  छापेमारी रही है।

Also read:  हम वैक्सीन पाने की दहलीज़ पर हैं : सर्वदलीय बैठक में बोले PM नरेंद्र मोदी

सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली -एनसीआर के गुड़गांव , रेवाड़ी में ये छापेमारी हो रही है। दिल्ली यूनिट और बैंगलोर यूनिट द्वारा  छापेमारी की जा रही है।

Also read:  राहुल गांधी से नेशनल हेराल्ड केस मामले में आज फिर प्रवर्तन निदेशालय के सामने पूछताछ के लिए पेश होंगे