English മലയാളം

Blog

Screenshot 2021-12-28 121217

विकास की पहली पत्नी की मौत हो चुकी थी। उसने शिवानी से दूसरी शादी की थी, जो सचिन नाम के युवक से प्यार करती थी। 

 

बिहार के जुमई से सामने आई यह कहानी बॉलीवुड फिल्मों से एकदम मिलती जुलती है। प्रेम की इस कहानी में सस्पेंस, रोमांस, थ्रिलर, इमोशन सबकुछ है। बस, यह कोई फिल्मी कहानी नहीं है, बल्कि रियल लाइफ स्टोरी है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करवाई। समाज के सामने हुई इस शादी में पति ने बड़ा दिल दिखाते हुए शादी का पूरा वीडियो भी बनाया। पत्नी की प्रेमी से शादी करवाने की यह घटना पिछले सप्ताह की है, लेकिन इसका वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

Also read:  दिल्ली में जल्द ही एमसीडी चुनाव होने वाले है

दो शहरों के बीच रची प्रेम की कहानी
वीडियो के मुताबिक, पति का नाम विकास कुमार है, जिसकी पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। विकास ने शिवानी नाम की लड़की से दो साल पहले शादी की थी और जुमई से बेंगलुरू आकर रहने लगा। यहां पर ही वह नौकरी करने लगा, लेकिन इन दोनों की कहानी में कुछ दिन बाद लड़की के प्रेमी सचिन की एंट्री हुई, जिसके बाद प्रेम की यह सीधी-साधी कहानी में मोड़ आ गया।

Also read:  निरहुआ ने लिया हार का बदला, सपा के धर्मेंद्र यादव को हराकर जीता आजमगढ़ उप चुनाव

शिवानी के पीछे सचिन भी पहुंचा बेंगलुरू
शादी के कुछ दिनों बाद शिवानी के सामान से विकास को सचिन की तस्वीर मिली। उस वक्त तो विकास ने इस तस्वीर के बारे में उससे पूछताछ नहीं की, लेकिन कुछ दिनों बाद सचिन भी बेंगलुरू पहुंच गया। यहां वह अपने चाचा के यहां रहने लगा और छुपछुप कर शिवानी से मिलने भी लगा। जब इस बात का पता विकास को चला तो उसने शिवानी को समझाने की बहुत कोशिश की और दोनों के मिलने जुलने पर आपत्ति भी जताई। इसके बावजूद सचिन और शिवानी मिलते रहे।

Also read:  UP Assembly Election 2022 :काशी में गरजे पीएम मोदी, विरोधियों पर जमकर निशाना साधा, कहा- उत्तर प्रदेश ने दशकों से नहीं देखा ऐसा चुनाव

आखिर, विकास ने ले लिया यह फैसला 
शिवानी और सचिन के प्रेम के आगे आखिरकार विकास को झुकना पड़ा। उसने दोनों की शादी कराने का फैसला किया और शिवानी को इस फैसले के बारे में बताया, जिस पर उसने हामी भर दी। इसके बाद बेंगलुरू में ही विकास ने सचिन को बुलाकर शिवानी से शादी करवा दी। समाज के सामने हुई इस शादी का वीडियो भी विकास ने बनाया, जो सोमवार को वायरल हो गया।