English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-01-06 140536

 पीएम मोदी की सूरक्षा में चूक पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी चिंता व्यक्त की है। इस मामले को लेकर आज पीएम मोदी राष्ट्रपति कोविंद से मिले।

 

पंजाब दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सूरक्षा में चूक पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी चिंता व्यक्त की है। इस मामले को लेकर आज पीएम मोदी ने राष्ट्रपति कोविंद से मुलाकात की। वहीं उपराष्ट्रपति एम। वेंकैया नायडु ने भी इस मामले पर पीएम मोदी से बात की है। प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई इस चूक पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि सुरक्षा प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए कठोर कदम उठाए जाएं, जिससे भविष्य में दोबारा इस प्रकार की चूक न हो।

Also read:  हम नहीं चाहते कि तनाव और बढ़े, लद्दाख में भारत-चीन गतिरोध पर अमेरिका की नजर

राष्ट्रपति भवन ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ पीएम मोदी की तस्वीरे पोस्ट करके ट्विटर पर लिखा, ”राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और कल पंजाब में उनके काफिले में सुरक्षा चूक की जानकारी ली। राष्ट्रपति ने गंभीर चूक पर चिंता व्यक्त की।”

 

पीएम की सुरक्षा को लेकर विवाद ‘बेहद दुर्भाग्यपूर्ण’- देवेगौड़ा

देश के पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा ने पीएम मोदी की सुरक्षा को लेकर उठे विवाद को ‘‘बेहद दुर्भाग्यपूर्ण’’ करार देते हुए कहा कि भारत के शीर्ष पद पर आसीन व्यक्ति की सुरक्षा से कोई भी समझौता नहीं किया जाना चाहिए। जनता दल (सेक्युलर) के वरिष्ठ नेता ने इस बात पर भी जोर दिया कि अतीत से सीखने की जरूरत है।

Also read:  ममता बनर्जी के ऑफिस की ओर जा रहे BJP प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

फ्लाईओवर पर 20 मिनट तक फंसे रहे पीएम मोदी

बता दें कि चुनावी राज्य पंजाब के दौरे पर गए प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में बुधवार को उस वक्त ‘‘गंभीर चूक’’ की घटना हुई, जब फिरोजपुर में कुछ प्रदर्शनकारियों ने एक सड़क मार्ग को अवरुद्ध कर दिया, जहां से उन्हें गुजरना था।  इस वजह से प्रधानमंत्री एक फ्लाईओवर पर 20 मिनट तक फंसे रहे। घटना के बाद प्रधानमंत्री दिल्ली लौट गए। वह ना तो किसी कार्यक्रम में शामिल हुए और ना ही दो साल के बाद राज्य में अपनी पहली रैली को संबोधित कर सके।

Also read:  आज पृथ्वी दिवस (Earth Day) मना रहा पूरा विश्व, कितनी बीमार है हमारी 'धरती मां', आखिर बीते 24 साल में क्या हो गए हाल

गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार से मांगी रिपोर्ट

इस घटना पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पंजाब सरकार से इस चूक के लिए रिपोर्ट मांगी है और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने को कहा है, जबकि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे में सुरक्षा प्रक्रिया में इस तरह की लापरवाही पूरी तरह से अस्वीकार्य है और इसके लिए जवाबदेही तय की जाएगी।