English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-01-22 125330

IPL 2022 की निलामी में केएल राहुत सबसे महंगे खिलाड़ी बने। शीर्ष पांच में चार भारतीय खिलाड़ी के नाम हैं।

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के मेगा ऑक्शन में जाने से पहले लखनऊ और अहमदाबाद की फ्रेंचाइजी ने अपने खरीदे हुए खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। दोनों नई फ्रेंचाइजियों ने शुक्रवार को अपने तीनों खिलाड़ियों के नाम की घोषणा की।

इसमें लखनऊ ने भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल को 17 करोड़ की भारी भरकम राशि के साथ अपने साथ जोड़ा और उन्हें अपना कप्तान बनाया। वहीं अहमदाबाद की तरफ से भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को 15 करोड़ की राशि में खरीदकर अपना कप्तान नियुक्त किया गया।

Also read:  IPL 2020: कमलेश नागरकोटी ने 'सुपरमैन' बन लिया कैच तो दर्शक दिर्घा में बैठे SRK ने दिया ऐसा रिएक्शन..

लखनऊ का कप्तान बनने के साथ ही राहुल आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी भी बन गए हैं। वह अब कई खिलाड़ियों से आगे निकल गए हैं। 2021 तक पंजाब किंग्स के कप्तान रहे राहुल के लिए आईपीएल के पिछले कुछ सीजन बल्लेबाज के तौर पर बेहद शानदार रहे हैं। हालांकि कप्तानी में उन्हें निराशा ही हाथ लगी है। फिलहाल आइए जानते हैं आईपीएल इतिहास के अब तक के महंगे खिलाड़ियों के बारे में।

केएल राहुल:
अलग-अलग क्रम पर बल्लेबाजी करने के साथ-साथ विकेटकीपिंग और कप्तानी की जिम्मेदारी संभालने वाले दाएं हाथ के बल्लेबाज लोकेश राहुल अब आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। पंजाब किंग्स का साथ छोड़ने के बाद लखनऊ की नई फ्रेंचाइजी ने उन्हें 17 करोड़ रुपये में ख़रीदा।

Also read:  KXIP vs MI: IPL इतिहास में पहली बार हुआ, एक ही दिन में 3 सुपरओवर, पंजाब ने दूसरे Super Over में मुंबई को हराया

क्रिस मॉरिस:
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस को राजस्थान रॉयल्स ने 2021 की नीलामी में 16.25 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा था।

युवराज सिंह:
बाएं हाथ के ऑलराउंडर और पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह को 2015 की नीलामी में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) ने 16 करोड़ रुपये की राशि के साथ अपनी टीम में शामिल किया था।

रविंद्र जडेजा:
भारतीय ऑलराउंडर और कई सालों तक चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रहे रविंद्र जडेजा को सीएसके ने इस बार 16 करोड़ की राशि के साथ रिटेन किया है।

Also read:  IPL 2020: मुंबई इंडियंस पांचवीं बार बनी चैंपियन, फिर रोहित ने छठी ट्रॉफी कैसे जीती

रोहित शर्मा:
आईपीएल इतिहास और मुंबई इंडियंस के सबसे सफल कप्तान रोहित शर्मा को इस बार उनकी फ्रैंचाइज़ी ने 16 करोड़ में रिटेन किया है।

विराट कोहली:
इन पांच खिलाड़ियों के अलावा बात करें सबसे अधिक सैलरी पाने वाले खिलाड़ी की तो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को उनकी फ्रेंचाइज़ी ने 2018 से 2021 तक 17 करोड़ रुपये की सैलरी दी थी। हालांकि इस बार उन्हें 15 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया है।