English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-02-19 122308

बीसीसीआई ने वेस्टइंडीज के खिलाफ रविवार को होने वाले तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच से पहले विराट कोहली और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को टीम के बायो बबल से 10 दिन का ब्रेक दिया है।

 

कोहली अब घर के लिए रवाना हो चुके हैं और अब वह वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 तथा श्रीलंका के खिलाफ 24 फरवरी से लखनऊ में शुरू होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज में नहीं खेलेंगे। श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के अगले दो मैच 26 और 27 फरवरी को धर्मशाला में होंगे। श्रीलंका के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए शाम को भारतीय टीम का चयन किया जाएगा।

Also read:  देश में कोरोना से पिछले 24घंटे में 43 लोगों की मौत, आए 1033 नए मामले

कोहली के अलावा ऋषभ पंत को भी मिला ब्रेक

समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, कोहली के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को भी बायो बबल से ब्रेक दिया गया है। पंत भी अब वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे और अंतिम T20 मैच में नहीं खेलेंगे। इसके अलावा वह श्रीलंका के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज में भी ​टीम का ​हिस्सा नहीं होंगे।

Also read:  राम रहिम को मिली 40 दिन की पैरोल, सिरसा आश्रम जाने की नहीं मिली इजाजत

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने नाम नहीं बताने की शर्त पर कहा, ‘जी हां, कोहली शनिवार सुबह घर के लिए रवाना हो चुके हैं क्योंकि भारत पहले ही सीरीज जीत चुका है। जैसा कि बीसीसीआई ने फैसला किया है कि सभी खिलाड़ियों को बायो बबल से समय-समय पर ब्रेक देने की नीति होगी ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उनपर ज्यादा वर्क लोड न पड़े।’

श्रीलंका सीरीज के लिए आज शाम को टीम का चयन

भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली सीरीज के लिए अभी टीम इंडिया का ऐलान नहीं हुआ है और माना जा रहा है कि आज शाम के बाद टीम की घोषणा हो सकती है। भारत-श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज और दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। विराट टी20 सीरीज में नहीं खेलेंगे जबकि टेस्ट सीरीज के लिए वह टीम का हिस्सा होंगे।

Also read:  Lalu Yadav ED Raid: तेजस्वी यादव की मुसीबतें खासी बढ़ती हुई नजर आ रही, जानें अब तक क्या-क्या हुआ