English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-02-28 101655

राहुल गांधी ने भारत सरकार से यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए तेजी से काम करने की अपील की। कांग्रेस नेता ने कहा, ‘हम अपनों को नहीं छोड़ सकते।’

रूस और युक्रेन युद्ध के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारतीय छात्रों को रेस्क्यू करने की एक बार फिर केंद्र से अपील की है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक वीडियो भी ट्वीट किया है, जिसमें छात्रों के साथ हिंसा हो रही है, उन्हें पीटा जा रहा है।

राहुल गांधी ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, ‘इस तरह की हिंसा झेल रहे भारतीय छात्रों और ये वीडियो देखने वाले उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदना है। इस तरह की हिंसा झेल रहे भारतीय छात्रों के लिए और ये वीडियो देखने वाले उनके परिवार के लिए दिल से दुख हो रहा है. किसी भी अभिभावक को ऐसी स्थिति से नहीं गुजरना चाहिए। भारत सरकार को युक्रेन में फंसे हुए लोगों और उनके परिवारों के साथ तत्काल निकासी योजना शेयर करना चाहिए। हम अपनों को नहीं छोड़ सकते।’

Also read:  रक्षा मंत्री ने आधुनिक हथियारों के लिए 76 हजार करोड़ की मंजूरी दी, आत्मनिर्भरता की तरफ देश का बड़ा कदम

 

इससे पहले गांधी ने कर्नाटक के कुछ भारतीय छात्रों का एक वीडियो शेयर किया था, जो यूक्रेन में एक बंकर में फंसे हुए थे।  वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया, ‘‘बंकर में मौजूद भारतीय छात्रों का यह दृश्य परेशान करने वाला है। बहुत सारे छात्र पूर्वी यूक्रेन में फंसे हुए हैं जहां भीषण हमला हो रहा है। मैं उनके चिंतित परिजन के साथ हूं। मैं एक बार फिर भारत सरकार से उन्हें तत्काल निकालने की अपील करता हूं।’’

Also read:  ओमान को हांग्जो एशियाई खेलों में पदक का सूखा खत्म होने की उम्मीद है

ऑपरेशन गंगा के तहत यूक्रेन से अबतक 1156 भारतीयों की घर वापसी

विदेश मंत्रालय ने युद्धग्रस्त यूक्रेन से भारतीयों को वापस लाने में सहायता करने के लक्ष्य से रविवार को एक आधिकारिक ट्विटर हैंडल ‘ऑपगंगा हेल्पलाइन’ की शुरुआत की है। यूक्रेन में फंसे हुए भारतीयों को वापस लाने के अभियान को ‘ऑपरेशन गंगा’ नाम दिया गया है। सोमवार सुबह एयर इंडिया की फ्लाइट AI 1942 से करीब सुबह 6:30 बजे रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट से दिल्ली पहुंची है। इसमें 249 भारतीय नागरिक सवार थे। ऑपरेशन गंगा के तहत तीन दिनों में पांचवीं फ्लाइट थी. तीन दिनों में अबतक 1156 भारतीय यूक्रेन से सकुशल वापसी कर चुके हैं।

Also read:  Budget 2023 Highlights: महिलाओं के लिए स्पेशल बचत स्कीम से लेकर सीनियर सीटिजन को बड़ा तोहफा, बजट के 10 बड़े ऐलान

बता दें, रूस के सैन्य हमले के बाद से यूक्रेन में स्थिति बिगड़ती जा रही है। इस बीच भारत सहित तमाम देश अपने नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। रूसी सैनिकों ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर पिछले दो दिन से हमले कर रहा है। रूस की इस कार्रवाई से यूरोप में व्यापक युद्ध की आशंकाएं पैदा हो गई है और साथ ही उसे रोकने के लिए दुनियाभर में प्रयास भी शुरू हो गए हैं।