English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-02-28 105742

मणिपुर के पहले चरण का मतदान जारी है। पहले चरण में कुल 38 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है। मणिपुर विधानसभा चुनाव के पहले चरण में जिन 38 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है, उनमें से 29 पर्वतीय क्षेत्र की सीटें हैं।

ये 29 विधानसभा सीटें इम्फाल ईस्ट, इम्फाल वेस्ट और बिष्णुपुर जिले की है। अन्य नौ विधानसभा सीटें चूड़ाचंदपुर, कांगपोकपी और फेरजॉल जिले की हैं। मणिपुर विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 38 विधानसभा सीटों पर 173 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

Also read:  गुजरात दंगों पर बनी BBC की डॉक्यूमेंट्री पर सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई, BBC द्वारा बनाई गई डॉक्यूमेंट्री पर केंद्र सरकार ने बैन लगाया,

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने इंफाल में अपने निवास पर मतदान करने से पहले पूजा की। इसके बाद बीरेन सिंह ने इंफाल के श्रीवन हाई स्कूल में मतदान किया। वोट डालने के बाद सिंह ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि मेरे निर्वाचन क्षेत्र के 75% लोग भाजपा और मुझे वोट देंगे। भाजपा पहले चरण में 38 में से कम से कम 30 सीटों की उम्मीद कर रही है।

Also read:  दिल्ली में मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव को लेकर चली आ रही खींचतान के बीच आज फिर होगी बैठक

मणिपुर चुनाव के पहले चरण में जिन 173 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर है, उनमें 15 महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के साथ ही उनके मंत्रिमंडल के साथी थोंगम बिस्वजीत सिंह, विधानसभा के स्पीकर वाई खेमचंद सिंह, डिप्टी सीएम युमनाम जोयकुमार के साथ ही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एन लोकेश सिंह की किस्मत का फैसला भी इसी चरण में होना है।

Also read:  गोरखनाख मंदिर में मंदिर में तैनात दो सुरक्षाकर्मियों पर हमला, पुलिस कर रही है चेकिंग

चुनाव अधिकारियों ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। मतदान केंद्रों पर स्थानीय पुलिस के साथ ही अर्धसैनिक बलों के जवान तैनात किए जाएंगे। पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पर पहुंच गई हैं। जिन जिलों में मतदान होना है, वहां की पुलिस अलर्ट पर है। जिले की सीमा पर चेकिंग तेज कर दी गई है।