English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-03-02 145950

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए पांच चरणों की वोटिंग हो चुकी है। अब सिर्फ दो चरणों के लिए वोटिंग बाकी है। इस चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।

योगी के सामजाकि और पारिवारिक जीवन को लेकर अक्सर चर्चा होती रहती है। सीएम बनने के बाद भी आज उनका परिवार एक साधारण जीवन जी रहा है।

एक टीवी इंटरव्यू के दौरान योगी आदित्यनाथ से जब राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के बहाने उनकी बहन के बारे में पूछ गया और उनकी तस्वीर दिखाई गई तो वे भावुक हो गए। उन्होंने रुंधे हुए गले से इसका जवाब दिया।

Also read:  केंद्रीय मंत्री ने अश्विनी वैष्णव ने रेलवे निजीकरण को लेकर क्या कहा?

योगी आदित्यनाथ से पूछा गया कि मुख्यमंत्री बनने के बाद भी आपने अपनी बहन का ध्यान क्यों नहीं दिया? जवाब देते हुए योगी भावुक हो गए। उन्होंने कहा, ”मैं योगी हूं। मुझे पूरे प्रदेश का ध्यान रखना होता है। एक सीएम के रूप में मैंने राजधर्म की शपथ ली है। परिवार धर्म की नहीं।” आपको बता दें कि योगी आदित्यनाथ की बहन एक चाय की छोटी सी दुकान चलाती हैं।

Also read:  रुपया होगा और कमजोर, नए वित्तिय वर्ष में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 80 प्रति डॉलर के स्तर पर रहेगा

इस दौरान योगी आदित्यनाथ से हिजाब को लेकर भी सवाल पूछा गया। उन्होंने कहा कि कोई क्या पहन रहा है इसको लेकर मुझे कोई आपत्ति नहीं है। देश संविधान से चलता है। उसी संविधान की मदद से मुस्लिम बहनों को तीन तलाक से आजादी दिलाई। संविधान के तहत ही अनुशासन तय होता है। स्कूलों में ड्रेस कोड होता है। लोगों को उसका पालन करना चाहिए। स्कूल के निर्धारित ड्रेस में रहना ही ठीक होगा

Also read:  केंद्रिय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा- अगर गांव समृद्ध, आत्मनिर्भर और अच्छी सुविधाओं से सुसज्जित होंगे तो देश समृद्ध होगा