English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-04-11 102444

पोखारी कृष्णापुरी नयी बस्ती में रामनवमी पूजा के बाद झंडा खड़ा करते ही 1.32 लाख वोल्ट हाइटेंशन तार के संपर्क में आ गया, जिससे पुजारी अंकित शर्मा (30) समेत चार लोग गंभीर रूप से झुलस गये। सभी को एमजीएम ले जाया गया।

 

यहां गंभीर रूप से झुलसे पुजारी अंकित शर्मा को बेहतर इलाज के लिए टीएमएच ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी. घटना रविवार दोपहर पौने तीन बजे की है।

वहीं, बस्ती के उत्कर्ष कुमार मिश्रा (14), झंडा के सामने खड़े नरेंद्र सिंह (30), राज कर्मकार (16) को एमजीएम के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है। फिलहाल सभी को 24-48 घंटे निगरानी में रखा जायेगा। झारखंड स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के पदाधिकारी अमरनाथ ने घायलों का बेहतर इलाज करने की मांग की।

Also read:  हैदरपुर बादली में एक कार के ऊपर निर्माणाधीन मेट्रो की शटरिंग का गिरा एक हिस्सा

जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि पोखारी में हाइटेंशन लाइन की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गयी है। तीन लोग झुलस गये हैं। घायलों का इलाज एमजीएम अस्पताल में कराया जा रहा। रामनवमी के दिन करंट से मौत की खबर दु:खद है। बिजली पदाधिकारी से बात करूंगा।

Also read:  जगन्नाथ यात्रा के मद्देनजर साउथ दिल्ली के कई हिस्सों में ट्रैफिक पुलिस ने रूट एडवाइजरी जारी, जगन्नाथ यात्रा के लिए रूट बदलने के कारण चार से पांच घंटे तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित रहेगी

5 साल से हो रही रामनवमी पूजा

पोखारी कृष्णापुरी बस्ती में पिछले पांच साल से रामनवमी की पूजा हो रही है। यहां पहले छोटे स्तर पर छोटे झंडे के साथ पूजा होती थी। पहली बार बड़ा बांस लगाया जा रहा था, जो पूजा के बाद खड़ा करते ही समीप से गुजर रहे हाइटेंशन तार के संपर्क में आ गया। पुजारी अंकित शर्मा की कुछ दिनों के बाद शादी होने वाली थी। वह नवरात्र कर रहे थे। हाइटेंशन तार के नीचे आबादी वाले इलाकों में जाली लगाने व हाइटेंशन तार को शिफ्ट करने की योजना है। हालांकि इस पर कई जगह काम शुरू नहीं हुआ है।

Also read:  इंदौर में बड़ा सड़क हादसा, 10 यात्री घायल

ट्रांसमिशन हाइटेंशन लाइन के 1.32 लाख वोल्ट की चपेट में आकर एक की मौत और तीन लोगों के घायल होने की सूचना है। पहले की घटना से सबक लेकर घनी आबादी वाले इलाकों से हाइटेंशन तार को शिफ्ट किया गया है। तार के नीचे जाली लगायी गयी है। शेष स्थानों पर जल्द ही यह कार्य कराया जायेगा।