English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-04-15 152801

समाजवादी पार्टी से नाराजगी और शिवपाल सिंह यादव के बीजेपी में शामिल होने की खबरों के बीच एक बड़ी खबर आई है। शिवपाल सिंह यादव ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की सभी इकाईयों को भंग कर दिया है।

 

समाजवादी पार्टी से नाराजगी और शिवपाल सिंह यादव के बीजेपी में शामिल होने की खबरों के बीच एक बड़ी खबर आई है. शिवपाल सिंह यादव ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की सभी इकाईयों को भंग कर दिया है। प्रसपा ने अपनी सभी राज्य कार्य समितियों, राष्ट्रीय और राज्य कार्य प्रकोष्ठों और प्रवक्ताओं को भंग कर दिया। पार्टी की ओर से इसे लेकर एक विज्ञप्ति जारी की गई है। जिसमें इसकी बात की जानकारी दी गई।

Also read:  कानपुर के सेंट्रल बैंक से गायब हुए 50 लाख के गहने, पहले भी कई लॉकरों में हो चुकी है चोरी

प्रसपा ने भंग की सभी इकाईयां

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के दफ्तर की ओर से जो विज्ञप्ति जारी की गई है उसमें लिखा है कि ‘माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी निर्देशानुसार प्रदेश कार्यकारिणी , राष्ट्रीय और प्रादेशिक प्रकोष्ठों की राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष सहित तमाम प्रवक्ता मंडल को तत्काल प्रभाव से भंग किया जाता है।’ इससे पहले अंबेडकर जयंती पर शिवपाल यादव ने समान नागरिक संहिता कानून का लागू करने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि अंबेडकर और लोहिया जी ने खुलकर समाजवाद की वकालत की थी और समान नागरिक संहिता की वकालत की थी।

Also read:  ओमिक्रोन के बढ़ते खतरे के बीच स्वास्थ्य मंत्रालय की EC के साथ बैठक, चुनावी रैलियों पर लग सकती है रोक

क्या होगा शिवपाल का अगला कदम

आपको बता दें कि यूपी विधानसभा चुनाव के बाद से ही से शिवपाल यादव और अखिलेश यादव के बीच तनाव साफ देखने को मिला था। शिवपाल यादव ने खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर की थी, तभी से ये कयास लगाए जा रहे थे कि वो बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। हालांकि शिवपाल ने अभी तक अपने पत्ते पूरी तरह नहीं खोले हैं।

Also read:  Mahatma Gandhi Death Anniversary: राजघाट पहुंच पीएम मोदी ने किया बापू को नमन