English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-04-19 100614

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने मुजफ्फरपुर के बोचहां विधानसभा उप चुनाव में एनडीए प्रत्याशी की हार पर कहा कि वहां हार क्यों हुई, इसकी अभी पूरे तौर पर जानकारी नहीं है।

 

आपस में बातचीत करने से इसकी पूरी जानकारी मिलेगी। जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम के बाद संवाददाताओं से बातचीत के क्रम में उन्होंने यह बात कही। उन्होंने इशारों में तेजस्वी यादव (TejashwiYadav) पर तंज भी कसा और कहा कि अगर ये कोई सोचता है कि हम जीत गए तो बहुत भारी चीज हो गया तो इन सब बातों का कोई मतलब नहीं है। पश्चिम बंगाल में शत्रुघ्न सिन्हा ( Shutrughan Sinha) की जीत पर जब पत्रकारों ने सवाल किया कि वे अब बिहारी बाबू से बंगाली बाबू हो गए तो उन्होंने कहा कि सबको कोई हिन्दुस्तानी बाबू हो जाए, ये सबसे अच्छा है।

Also read:  देश में 600 के पार पहुंचे ओमिक्रॉन के मामले, दिल्ली और महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा केस

 

बोचहां में हार पर सीएम ने दी प्रतिक्रिया

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक जगह उप चुनाव में हम लोगों की हार हो गई तो यह कोई खास बात नहीं है। इसके पहले दो उप चुनाव हम लोग जीते हैं। यह कोई आम चुनाव नहीं था। हम लोग तो एनडीए प्रत्याशी के चुनाव प्रचार के लिए गए ही थे। जनता मालिक है। उसे जिन्हें मन करे, उन्हें वोट दे। इस पर हम कभी कोई कमेंट नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले दो उपचुनाव में हमारी ही जीत हुई थी। ये कोई आम चुनाव नहीं है। ये तो मामूली बात है। बोचहां में क्या हुआ है इसकी पूरी तरह जानकारी नहीं है। लेकिन वहां हार किस वजह से हुई इसकी पूरी जानकारी नहीं है। सीएम नीतीश ने कहा कि लेकिन किसी दिन एनडीए के लोगों के साथ बैठेंगे तो इसके बारे में बात होगी।

Also read:  यूक्रेन में तिरंगा भारतीयों का बना सुरक्षा कवच, तिरंगे के साये में वापस लौट रहे वतन

गौरतलब है कि बोचहां उपचुनाव में बीजेपी की प्रत्याशी बेबी कुमारी को राजद के उम्मीदवार अमर पासवान ने मात दी थी। इस सीट से मुकेश सहनी की पार्टी वीआइपी ने भी रमई राम की बेटी को उम्मीदवार बनाया था।

Also read:  मुफ्त की रेवड़ियों पर पीआईएल के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आप की अर्जी