English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-04-21 104358

ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इसी साल के जनवरी महीने में सरोगेसी के जरिए मां बनी हैं।

प्रियंका और निक जोनस (Nick Jonas) के घर एक नन्ही परी आई है, जिसका नाम जानने के लिए उनके फैंस काफी ज्यादा बेताब थे। वहीं, अब निक्यांका (Nickyanka) की बेटी के नाम का खुलासा हो गया है, कपल की नन्ही परी के नाम में इंडियन और फॉरेन दोनों कल्चर का टच देखने को मिला है।

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, निक-प्रियंका ने काफी ज्यादा सोच विचार के बाद फाइनली अपनी बेटी का नाम तय कर लिया है। TMZ की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका और निक की बेटी का नाम ‘मालती मैरी चोपड़ा जोनस’ (Malti Marie Chopra Jonas) है। बताते चलें कि TMZ ने स्टार कपल की बेटी का बर्थ सर्टिफिकेट मिलने का दावा किया है। सर्टिफिकेट के अनुसार, प्रियंका-निक की बेटी का जन्म 15 जनवरी को कैलिफोर्निया के San Diego में रात 8 बजे के बाद हुआ था। हालांकि, कपल या उनकी फैमिली की तरफ से अबतक इस नाम की पुष्टि नहीं की गई है। ना ही बेटी की कोई तस्वीर सामने आई है।

Also read:  समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक कल्पनाथ पासवान हुए बीजेपी में शामिल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दिलाई पार्टी की सदस्यता

 

हालांकि, प्रियंका को लेकर इस बात की पुष्टि की गई थी कि वो अपने और पति निक, दोनों के कल्चर को मिलाकर अपनी बेटी का नाम रखेंगी। वहीं, ‘मालती मैरी चोपड़ा जोनस’ नाम से साफ पता चल रहा है कि इसमें दोनों कल्चर का फ्यूजन है। खैर इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद फैंस, कपल की तरफ से ऑफिशियल कन्फर्मेशन का इंतजार करने लगे हैं। ‘मालती मैरी चोपड़ा जोनस’ के अर्थ पर गौर फरमाए तो, ‘मालती’ नाम संस्कृत से लिया गया है। इसका अर्थ होता है- ‘छोटा सुगंधित फूल।’ वहीं मैरी लैटिन भाषा के स्टेला मैरिस से लिया गया है, जिसका अर्थ है समुद्र का सितारा (star of the sea)। इसका बाइबिल का नाम और फ्रेंच वर्जन भी है, क्योंकि मैरी, यीशु की मां का नाम भी था।

Also read:  ब्रह्मपुत्र पर नया डैम बनाने का चीनी बना रहे प्लान,भारत-चीन के बीच फिर बढ़ सकती है तकरार

 

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने साल 2018 में हिन्दू और ईसाई, दोनों रीति-रिवाज से शादी रचाई थी। साल 2019 में, प्रियंका ने कहा था कि एक बच्चा पाना उनकी टू-डू सूची में है। वहीं, 22 जनवरी 2022 को एक्ट्रेस ने सरोगेसी के जरिए अपनी बेटी का स्वागत करते हुए लिखा,’हमें इसकी पुष्टि करते हुए काफी खुशी हो रही है कि हम सरोगेसी से पैरेंट्स बने हैं। हम इस विशेष समय में सम्मानपूर्वक आपसे प्राइवेसी की अपील करते हैं क्योंकि हम अपने परिवार पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। बहुत-बहुत धन्यवाद।’ वर्कफ्रंट की बात करें तो, प्रियंका चोपड़ा जल्द ही फरहान अख्तर की बॉलीवुड फिल्म ‘जी ले जरा’ में दिखाई देंगी।

Also read:  सम्मेलन राज्यों से अधिकार-आधारित जलवायु नीतियों को सुनिश्चित करने का आग्रह करता है