English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-04-25 083115

देश के कई राज्‍य भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं। समाचार एजेंसी पीटीआइ की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में बीते 72 वर्षों में दूसरा सबसे गर्म अप्रैल दर्ज किया गया है।

 

मौसम विभाग के मुताबिक अप्रैल में मासिक औसत अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस रहा। यही नहीं देश के कई हिस्‍सों में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। मौसम विभाग ने कई राज्‍यों में लू चलने की चेतावनी जारी की है।

समाचार एजेंसी पीटीआइ ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में 72 वर्षों में दूसरी बार 40.2 डिग्री सेल्सियस मासिक औसत अधिकतम तापमान के साथ सबसे गर्म अप्रैल दर्ज किया गया है। दिल्‍ली में 28 और 29 अप्रैल को अधिकतम 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले राष्ट्रीय राजधानी में 18 अप्रैल 2010 को अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अप्रैल महीने का सर्वकालिक उच्च तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस है जो 29 अप्रैल 1941 को दर्ज किया गया था।

Also read:  कृषि मंत्री सुधाकर सिंह के बयान पर नीतीश सरकार की हो रही किरकिरी, बोले-विभाग के अधिकारी चोर हैं और वे चोरों के सरदार हैं

राजस्‍थान झुलसाने वाली गर्मी की चपेट में है। राजस्‍थान में शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान धौलपुर में 46.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग की ओर से आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि राजस्‍थान में अगले तीन चार दिनों तक भीषण लू का प्रकोप जारी रहेगा। मौसम विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि पहली मई को जोधपुर और बीकानेर संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान 45 से 47 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है।

Also read:  रणदीप सिंह सुरजेवाला आरक्षण 420 पर CM बोम्मई का पलटवार, कहा-डॉ. अम्बेडकर ने संविधान में जनसंख्या के आधार पर आरक्षण देने का प्रावधान किया

मौसम विभाग की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को राजस्‍थान के कई हिस्‍सों में पारा 46 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। धौलपुर में अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री, गंगानगर में 46.4 डिग्री, करौली में 45.7 डिग्री, अलवर में 45.3 डिग्री तो चुरू में 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मध्‍य प्रदेश का नौगाव सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यूपी में झांसी (46.2) और प्रयागराज (46.8 डिग्री सेल्सियस) सबसे गर्म रहे।

Also read:  हरभजन सिंह ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा