English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-05-06 141613

 दिल्ली में मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को कई इलाकों में बादल छाए रहेंगे और शाम तक हल्की बिजली कड़कने के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

 

 राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में शुक्रवार को बारिश होने से मौसम खुशगवार हो गया है। पिछले दिनों तेज हवाओं के चलने और बारिश होने के बाद ओले पड़े थे जिससे मौसम कुछ ठंड़ा हो गया था। मगर, आज यानी शुक्रवार सुबह से ही लोगों को गर्मी से राहत मिल गई थी, क्योंकि सुबह से दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए हुए थे।

Also read:  Budget 2023 Highlights: महिलाओं के लिए स्पेशल बचत स्कीम से लेकर सीनियर सीटिजन को बड़ा तोहफा, बजट के 10 बड़े ऐलान

बता दें कि इससे पहले मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्र में मौसम बदलने का अनुमान लगाया था। आखिरकार आज हुई बारिश की वजह से लोगों की भीषण गर्मी से राहत मिली गई है। हालांकि थोड़ी सी देर की हुई बारिश के बाद ट्रैफिक की रफ्तार धीमी हो गई।

बिजली कड़कने के साथ बारिश हो सकती है

दिल्ली की बात करें तो मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को कई इलाकों में बादल छाए रहेंगे और शाम तक हल्की बिजली कड़कने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। मई में मौसम में यह बदलाव अचानक आए पश्चिमी विक्षोभ के चलते देखने को मिल रहा है, जिसका असर पूरे उत्तर भारत में देखा जा रहा है। हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में मौसम बदला हुआ है। आने वाले कुछ घंटों में हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी का अनुमान है।

Also read:  दिल्ली-यूपी में घने कोहरे और शीतलहर का अलर्ट, ठंड के चलते उत्तर प्रदेश के कई जिलों में स्कूलों की छुट्टियां

अगले हफ्ते फिर तापमान 40 डिग्री के पार पहुंचेगा

वहीं दिल्ली में उत्तर इलाके में भी बारिश का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है। इस इलाके में 30 से 40 किलोमीटर घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी। हालांकि शुक्रवार को गर्मी से राहत के बाद शनिवार और रविवार को फिर से दिल्लीवासियों को गर्मी झेलनी पड़ सकती है। इस वीकेंड पर मौसम सामान्य रहेगा। तापमान में भी एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं अगले हफ्ते से फिर तापमान 40 डिग्री के पार पहुंचेगा।

Also read:  दुनिया का सबसे बड़ा सीमा रक्षक बल है BSF, LoC का यह वीडियो देखकर छूट जाएगी कंपकपी