English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-05-18 121827

गौतम बुद्ध नगर जिला प्रशासन ने फैसला लिया है कि बिना मीटर और फिटनेस के चल रहे ऑटो को अब सड़कों पर नहीं चलने दिया जाएगा। ऑटो चालकों द्वारा वसूले जा रहे मनमाने किराए पर भी रोक लगाई जाएगी।

एआरटीओ एके पांडेय ने बताया कि जिला प्रशासन से निर्देश मिलते ही कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सभी ऑटो चालकों और एसोसिएशन को मीटर लगवाने और फिटनेस करवाने के लिए एक हफ्ते का समय दिया गया है जो शुक्रवार को पूरा हो रहा है। ऐसे में अब 21 मई के बाद ऐसे ऑटो और ऑटो चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Also read:  राज्यसभा के लिए वोटिंग के लिए कांग्रेस विधायक जयपुर पहुंचते ही प्रशासन ने बंद किया इंटरनेट सेवा

4000 ऑटो का जारी नहीं फिटनेस प्रमाण पत्र

जिला प्रशासन ने बताया कि जिले में फिलहाल 17,684 ऑटो चल रहे हैं, जिनमें 4000 ऑटो ऐसे हैं जिनका फिटनेस प्रमाण पत्र जारी नहीं हुआ है। ऐसे में ऑटो चालकों को कई बार पहले भी चेतावनी दी जा चुकी है। इसके बावजूद फिटनेस नहीं कराई गई है, जल्द ही अब परिवहन विभाग इनके खिलाफ अभियान चलाने जा रहा है।

Also read:  निर्वाचन आयोग ने नई पार्टियों के पंजीकरण के लिए नियम में दी राहत, नोटिस अवधि घटाकर सात दिन की

एसोसिएशन ने मांगा था एक सप्ताह का समय

वहीं ऑटो एसोसिएशन से मिली जानकारी के मुताबिक, 15,000 ऑटो ऐसे भी हैं जिनके मीटर भी नहीं लगे हुए हैं। जिसके लिए ऑटो एसोसिएशन ने परिवहन विभाग के साथ बैठक कर एक सप्ताह का समय मांगा था। एसोसिएशन के अध्यक्ष लाल बाबू का कहना था कि एक सप्ताह का समय बहुत ही कम है। हमें ऑटो में मीटर लगवाने और फिटनेस करवाने के लिए थोड़ा और समय चाहिए। हालांकि अब एआरटीओ डीएम के निर्देश पर आगामी शुक्रवार से अभियान चलाकर कार्रवाई करना शुरू कर देगा।

Also read:  विशेषज्ञ कहते हैं कि कतर और खाड़ी के पानी में 'मृत क्षेत्रों' को रोकने के लिए कृत्रिम प्रवाल भित्तियाँ महत्वपूर्ण हैं