English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-05-23 100921

 भाकपा सांसद बिनाय विश्वम (CPI MP Binoy Viswam) ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Railway Minister Ashwini Vaishnaw) को पत्र लिखा है। इस पत्र के जरिये उन्होंने रेल मंत्री से रेलवे में वरिष्ठ नागरिकों के लिए रियायत बहाल करने का अनुरोध किया है।

 

बिनॉय विश्वम ने पत्र में लिखा है, ‘कई वरिष्ठ नागरिक पूरे टिकट शुल्क का भुगतान करने की स्थिति में नहीं हैं। रियायत की कमी के कारण उन्हें बहुत कठिनाई होती है। इसलिए उन्हें शुल्क के भुगतान में रियायत दी जाए।’

Also read:  दिल्ली में फिर कहर बरपा रहा है कोरोना, केजरीवाल ने दिवाली बाद कई कदम उठाने के दिए संकेत

मालूम हो कि कोरोना काल में चल रही ट्रेनों की टिकट पर अतिरिक्त किराया भी लगाया गया था साथ ही पेन्ट्री की सेवाएं भी बंद कर दी गईं थीं। इन सभी सेवाओं को बहाल किया जा चुका है और अब सबसे ज्यादा इंतजार वरिष्ठ नागरिकों को यात्रा में मिलने वाली छूट का है।

बता दें कि 60 से अधिक उम्र के पुरुष और 58 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को रेलवे में सीनियर सिटीजन की कैटगरी में रखा जाता है। राजधानी, शताब्दी, दूरंतो समेत सभी मेल एक्सप्रेस ट्रेनों में पुरुषों को टिकट के बेस फेयर में 40 फीसद और महिलाओं को 50 फीसद की छूट दी जाती थी। हालांकि गरीब रथ ट्रेनों में किसी भी तरह की रियायत नहीं मिलती थी।

Also read:  चुनावी मतगणना के से पहले हरिश रावत ने की पूजा-अर्चना, कहा-मैं अपनी और पार्टी जीत को लेकर आश्वस्त हूं

जानें- रेल मंत्री ने क्या कहा था

गौरतलब है कि वरिष्ठ नागरिकों को रेल यात्रा में मिलने वाली छूट को लेकर पिछले संसद सत्र में रेल मंत्री अश्निनी वैष्णव की तरफ से बड़ी जानकारी सामने आई थी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा सत्र में बताया था कि करीब सात करोड़ वरिष्ठ नागरिक करीब दो वर्षों से बिना किसी छूट के ट्रेनों से यात्रा कर रहे हैं। हालांकि अभी इस छूट को बहाल करने की कोई योजना नहीं है।

Also read:  'कतर एक प्रमुख हाइड्रोजन उत्पादक हो सकता है'