English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-05-26 095455

चुनाव आयोग ने अलग-अलग राज्यों के लोकसभा विधानसभा उपचुनाव के लिए तारीखों की घोषणा कर दी है।

देश की तीन लोकसभा 7 विधानसभा सीटों पर उप चुनाव होने वाले हैं। इनमें पंजाब की एक संगरूर उत्तर प्रदेश की दो रामपुर आजमगढ़ लोकसभा सीटे हैं। वहीं सात विधानसभा सीटों में त्रिपुरा की अगरतला, टाउन बोरडोवाली, सुरमा जुबराजनगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होंगे। यहां 23 जून को मतदान डाला जाएगा। इस तरह दिल्ली की राजेंद्र नगर, झारखंड की मंदारी आंध्र प्रदेश की आत्मकुर विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव में मतदान होंगे।

Also read:  Russia Ukraine War: भारतीय छात्रों ने कुत्ते और बिल्लियों को भी बचाकर भारत लाए, पेश की मानवता की मिसाल

 

चुनाव आयोग के अनुसार, 30 मई को अधिसूचना जारी होगी। 6 जून को नामांकन की आखिरी तिथि तय होगी। 7 जून को नामांकन की स्क्रूटनी होगी। नामांकन वापस लेने की आखिरी तिथि 9 जून तय की गई है। इन सभी सीटों पर 23 जून को मतदान होगा। वहीं 26 जून को मतगणना होगी।

Also read:  RJD विधायक रीतलाल यादव का बड़ा बयान, मस्जिद में लिखी गई थी रामचरितमानस

तीनों लोकसभा सीटें खाली हुईं

गौरतलब है कि यूपी के रामपुर से आजम खान ने सांसद पद से इस्तीफा दिया था। वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आजमगढ़ सीट से इस्तीफा दिया था।  इन दोनों नेताओं ने फरवरी में विधानसभा चुनाव लड़ा था। इस तरह पंजाब की संगरूर सीट से भगवंत मान ने इस्तीफा दिया था। भगवंत मान अब पंजाब के मुख्यमंत्री बन गए हैं। वहीं, दिल्ली की राजेंद्र नगर विधानसभा सीट भी राघव चड्ढा के राज्यसभा में जाने से खाली हुई है।

Also read:  SC ने कहा- जमीनी हकीकत जानने के लिए बना रहे कमेटी, कानून के अमल पर लगा सकते हैं रोक