English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-05-26 095455

चुनाव आयोग ने अलग-अलग राज्यों के लोकसभा विधानसभा उपचुनाव के लिए तारीखों की घोषणा कर दी है।

देश की तीन लोकसभा 7 विधानसभा सीटों पर उप चुनाव होने वाले हैं। इनमें पंजाब की एक संगरूर उत्तर प्रदेश की दो रामपुर आजमगढ़ लोकसभा सीटे हैं। वहीं सात विधानसभा सीटों में त्रिपुरा की अगरतला, टाउन बोरडोवाली, सुरमा जुबराजनगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होंगे। यहां 23 जून को मतदान डाला जाएगा। इस तरह दिल्ली की राजेंद्र नगर, झारखंड की मंदारी आंध्र प्रदेश की आत्मकुर विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव में मतदान होंगे।

Also read:  चंडीगढ़ का ट्रैफिक होगा कैमरों से कंट्रोल, गृह मंत्री अमित शाह ने दी 546 करोड़ की सौगात

 

चुनाव आयोग के अनुसार, 30 मई को अधिसूचना जारी होगी। 6 जून को नामांकन की आखिरी तिथि तय होगी। 7 जून को नामांकन की स्क्रूटनी होगी। नामांकन वापस लेने की आखिरी तिथि 9 जून तय की गई है। इन सभी सीटों पर 23 जून को मतदान होगा। वहीं 26 जून को मतगणना होगी।

Also read:  विशेषज्ञों का कहना है कि भारत में स्वास्थ्य कर्मचारियों के खिलाफ अपराधिक मामले दर्ज नहीं होते, वास्तविक घटनाओं के सही आंकड़े सार्वजनिक नहीं हो पाते

तीनों लोकसभा सीटें खाली हुईं

गौरतलब है कि यूपी के रामपुर से आजम खान ने सांसद पद से इस्तीफा दिया था। वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आजमगढ़ सीट से इस्तीफा दिया था।  इन दोनों नेताओं ने फरवरी में विधानसभा चुनाव लड़ा था। इस तरह पंजाब की संगरूर सीट से भगवंत मान ने इस्तीफा दिया था। भगवंत मान अब पंजाब के मुख्यमंत्री बन गए हैं। वहीं, दिल्ली की राजेंद्र नगर विधानसभा सीट भी राघव चड्ढा के राज्यसभा में जाने से खाली हुई है।

Also read:  संघ लोक सेवा आयोग(UPSC) की परीक्षाएं कल से होगी शुरू, 77 शहरों में बनाए गए अनेक परीक्षा केंद्र