English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-05-26 102646

महाविकास अघाड़ी सरकार के ट्रांसपोर्ट मंत्री अनिल परब के सरकारी और निजी आवास समेत कुल 7 स्थानों पर ईडी ने आज सुबह छापेमारी शुरू की है। बता दें कि अनिल परब उद्धव ठाकरे के बेहद करीबी नेताओं में से एक माने जाते है।

 

भाजपा नेता किरीट सोमैय्या ने नवाब मलिक की गिरफ्तारी के बाद भविष्यवाणी करते हुए कहा था कि अगला नंबर अनिल परब का होगा वो अपना बैग तैयार रखें। यानी जांच एजेंसीयो का अगला टारगेट अनिल परब होंगे, यह सोमैय्या ने कहा था।

Also read:  कैबिनेट के सामने पेश हुआ एनआरसी बिल, क्या NRC की होने वाली है शुरुआत?

बताया जाता है कि पुलिस महकमे के तबादलों को लेकर मुंबई पुलिस के निलंबित विवादास्पद एपीआई सचिन वाझे के बयान के बाद यह छापेमारी जारी है। वाझे ने अपने अपने बयान में मंत्री अनिल परब का नाम लिया था। ईडी द्वारा परब के नरीमन पॉइंट स्थित सरकारी आवास, बांद्रा स्थित निजी निवास के अलावा पुणे, रत्नागिरी और अन्य जगहों को मिलाकर 7 ठिकानों पर ईडी की कारवाई चल रही है।

Also read:  Lucknow Super Giants की टीम ने यूपी के CM योगी को गिफ्ट किया बल्ला

 

 

अनिल परब पर ईडी की कार्रवाई शिवसेना के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है आज ही शिवसेना के संजय राऊत और संजय पवार राज्यसभा का नामांकन दाखिल करनेवाले है और आज ही ईडी ने यह कार्रवाई की है।

Also read:  आतिशबाजी, हार्दिक भोजन, स्पा उपचार: संयुक्त अरब अमीरात में ईद अल फित्र खर्च करने के 11 तरीके यदि आप परिवार, प्रियजनों से दूर हैं

महाविकास अघाड़ी के 2 मंत्री अनिल देशमुख और नवाब मलिक पहले ही सलाखों के पीछे जा चुके है अब ईडी की इस छापेमारी में क्या सबूत हाथ लगते हैं, अनिल परब का भविष्य इसी बात पर तय होगा। ईडी इस मामले में जल्द ही मंत्री अनिल परब को जांच के लिए अपने दफ्तर बुला सकती है।