English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-04-20 094501

यूपी में राज्य कर्मियों के लिए सालाना तबादला नीति जल्द आने वाली है। इस बार अधिकतर ऑनलाइन तबादले किए जाएंगे। मेरिट के आधार पर अच्छे काम करने वालों को मनचाहे जिलों में तैनाती दी जाएगी।

 

इसके लिए उनसे ऑनलाइन विकल्प लिए जाएंगे। तीन साल से एक ही जिले में कर्मचारी इसके दायरे में आएंगे।

Also read:  बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा का आगरा और बरेली में करेंगे डोर-टू-डोर अभियान की शुरुआत

कार्मिक विभाग ने इसके लिए प्रारूप तैयार कर लिया है और कैबिनेट मंजूरी के बाद इसे लागू किया जाएगा। राज्य सरकार हर साल तबादला नीति लाती है। इसके लिए सभी विभागों से मानव संपदा पोर्टल पर अधिकारियों और कर्मचारियों का ब्यौरा ऑनलाइन कराया जा रहा है। प्रस्ताव के मुताबिक समूह ‘क’ व ‘ख’ के जो अधिकारी अपने सेवाकाल में एक ही जिले में तीन साल और मंडल में सात वर्ष पूरा करने वाले इसके दायरे में आएंगे।

Also read:  कोरोनाः दिल्ली में सस्ती होगी आरटी-पीसीआर जांच, केजरीवाल ने दिए आदेश

समूह ‘क’ के अधिकारियों को उनके गृह मंडल और समूह ‘ख’ के अधिकारियों को उनके गृह जिले में तैनात न करने का प्रस्ताव है। स्थानांतरित अधिकारियों व कर्मचारियों की संख्या 20 प्रतिशत तक ही रखने का विचार है।

Also read:  अहमदाबाद सीरियल ब्लास मामले में कोर्ट दोषियों की सजा पर बहस पूरी, 49 दोषियों को 18 फरवरी को होगी सजा का एलान