English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-05-29 111417

 देश में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,828 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,31,53,043 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 17,087 पर पहुंच गई है।

 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह 8 बजे तक जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में देश में 14 और मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 5,24,586 हो गई है।

Also read:  आगरा में महाशिवरात्रि के अवसर पर ताजमहल में शिव पूजा करने पहुंचीं हिंदूवादी संगठन की महिला पदाधिकारी

मंत्रालय ने बताया कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कुल मामलों का 0.04 फीसदी है, जबकि संक्रमण से मुक्त होने वालों की राष्ट्रीय दर 98.74 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 779 की वृद्धि हुई है।

Also read:  ग्रेटर नोएडा में सेक्टर 93ए स्थित सुपरटेक के ट्विन टावरों को गिराने के लिए मंगलवार को नोएडा प्राधिकरण में हुई फाइनल बैठक

मंत्रालय के अनुसार, दैनिक संक्रमण दर 0.60 फीसदी, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 0.56 प्रतिशत है। देश में अब तक 4,26,11,370 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। वहीं,covid-19 से मृत्यु दर 1.22 फीसदी है। आंकड़ों के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देशभर में अब तक टीके की 193.28 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी हैं।

Also read:  नगालैंड में बड़ा राजनैतिक बदलाव, एनपीएफ के 21 विधायकों ने बदली पार्टी, मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो की एनडीपीपी में हुए शामिल