English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-06-08 103534

देश में पिछले 24 घंटे के दौरान बुधवार सुबह आठ बजे तक कोरोना वायरस से संक्रमित 5,233 नए मरीज मिले हैं। इस अवधि में कोरोना महामारी को मात देने वालों की संख्या 3,345 रही, जबकि कोरोना संक्रमित 07 मरीजों की मौत हो गई।

 

Also read:  अगले महीने से PHCC में 70% परामर्श वर्चुअल होंगे

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में अबतक कुल 4 करोड़ 26 लाख 36 हजार 710 कोरोना के मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। मौजूदा रिकवरी दर 98.72 प्रतिशत है। फिलहाल देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 28 हजार, 857 है। दैनिक संक्रमण दर 1.67 प्रतिशत है।

Also read:  उत्तर प्रदेश के आगरा में स्थित ऐतिहासिक धरोहर ताजमहल को अचानक बंद कर दिया गया,अज्ञात व्यक्ति ने दी थी विस्फोटक रखने की सूचना

आईसीएमआर के मुताबिक बीते 24 घंटे में 3.13 लाख से ज्यादा टेस्ट किए गए। उल्लेखनीय है कि अबतक कुल 85.35 करोड़ टेस्ट किए जा चुके हैं।

Also read:  झारखंड के पाकुड़ में हुआ बड़ा हादसा, गैस सिलेंडर से भरा ट्रक बस से भिड़ा, आठ से ज्यादा लोगों की मौत