English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-06-24 093533

असम के गुवाहाटी में डेरा डाले शिवसेना के बागी विधायकों के नेता एकनाथ शिंदे ने दावा किया है कि उनके पास 40 से ज्यादा शिवसेना विधायक आ चुके हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत से बात करते हुए शिंदे ने कहा कि हम किसी से डरने वाले नहीं हैं और बहुमत की संख्या में विधायक हमारे पास हैं।

इससे पहले 37 बागी विधायकों ने बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र विधानसभा के उपाध्यक्ष नरहरि जिरवाल को पत्र भेजा, जिसमें कहा गया कि एकनाथ शिंदे सदन में उनके नेता रहेंगे।

Also read:  Crown Prince: सऊदी अरब 21वीं सदी की सबसे बड़ी सफलता की कहानी है

लोकतंत्र में बहुमत का महत्व

टाइम्स नाउ नवभारत से बात करते हुए शिंदे ने कहा, ‘अभी हमने इसे लेकर राज्यपाल को नहीं बल्कि डिप्टी स्पीकर को पत्र लिखा है। 37 विधायक शिवसेना के हैं जबकि 10 विधायक हमारे पास निर्दलीय हैं। उद्धव ठाकरे के विधायकों को निलंबित करने वाले पत्र पर टिप्पणी करते हुए शिंदे ने कहा कि ये तो उन्हें अधिकार ही नहीं है क्योंकि वो अल्पमत में हैं। माइनॉरिटी में आप 10 -15 लोगों को लेकर व्हिप जारी नहीं कर सकते हैं या नेता नहीं चुन सकते हैं। हमारे पास बहुमत है और लोकतंत्र में बहुमत का ही महत्व होता है। इससे हम डरने वाले नहीं हैं ये तो डराने वाली चेष्ठा है। नियम और कानून तथा संविधान हम भी जानते हैं।’

Also read:  बजट के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- हमने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) को बजट में राहत दी। बजट, पूंजी निवेश को एक बड़ा कदम देता

शरद पवार ज्येष्ठ नेता हैं-शिंदे

शरद पवार द्वारा ‘कीमत चुकानी पड़ेगी’ वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए शिंदे ने कहा, ‘वो तो बड़े ज्येष्ठ नेता हैं, बड़े आदरणीय हैं उनके बारे में मैं कुछ नहीं कहना चाहता हूं। शिवसेना के मेरे पास अभी 40 से ज्यादा विधायक आ चुके हैं जबकि निर्दलीय 12 हैं। मेरी बीजेपी से कोई बात नहीं हुई है। सारे विधायकों के साथ बैठक होने के बाद ही हम आगे का फैसला लेंगे।’

Also read:  NDA के 38 सहयोगियों की बैठक, कांग्रेस अपने 26 सहयोगी पार्टियों के साथ करेगी विचार