English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-06-24 115122

अग्निपथ योजना को लेकर बीजेपी सांसद वरुण गांधी अपनी ही सरकार के खिलाफ तल्ख रूख अपनाए हुए हैं।

सेना में भर्ती की नई योजना के तहत चार साल की देशसेवा के बाद अग्निवीरों को पेंशन नहीं दिए जाने को लेकर वरुण गांधी ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्ररक्षकों को पेंशन का अधिकार नही है तो मैं भी खुद की पेंशन छोड़ने को तैयार हूँ।

Also read:  Delhi Budget: महिलाओं के लिए खुलेंगे विशेष मोहल्ला क्लीनिक, हर किसी को मिलेगा हेल्थ कार्ड

 

बीजेपी सांसद ने ट्वीट करते हुए लिखा, अल्पावधि की सेवा करने वाले अग्निवीर पेंशन के हकदार नही हैं तो जनप्रतिनिधियों को यह ‘सहूलियत’ क्यूँ? राष्ट्ररक्षकों को पेन्शन का अधिकार नही है तो मैं भी खुद की पेंशन छोड़ने को तैयार हूँ। क्या हम विधायक/सांसद अपनी पेंशन छोड़ यह नही सुनिश्चित कर सकते कि अग्निवीरों को पेंशन मिले?

इससे पहले भी वरुण गांधी अग्निपथ को लेकर अपनी ही सरकार को घेर चुके हैं। उन्होंने हाल ही में प्रदर्शन कर रहे युवाओं को शांतिपूर्ण तरीके से हक की आवाज उठाने की सलाह दी थी। अग्निपथ ही नहीं वरुण गांधी केंद्र सरकार के कई फैसलों और कानूनों के खिलाफ अपनी आवाज उठा चुके हैं।

Also read:  GST मुआवजा : नरम पड़ा केंद्र, वित्त मंत्री ने राज्यों को चिट्ठी लिखकर बताया- लेंगे 1.1 लाख करोड़ का उधार