English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-06-24 170845

शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे की बगावत से जारी सियासी उठापटक के बीच शिवसेना अध्यक्ष एवं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को पार्टी के पदाधिकारियों से संपर्क किया।

 

दादर स्थित शिवसेना भवन में पार्टी की जिला इकाई के प्रमुखों और ‘संपर्क प्रमुखों’ को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा कि हमने मुख्यमंत्री का आधिकारिक आवास ‘वर्षा’ खाली किया है, लड़ाई नहीं छोड़ी है। हमारा दृढ़ संकल्प बरकरार है।

Also read:  केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बड़ा बयान, कानून गरीब कल्याण में बाधक नहीं बन सकता

उद्धव ठाकरे (Maharashtra Chief Minister Uddhav Thackeray) ने कहा- पार्टी ने पहले भी विद्रोहों का सामना किया है, तमाम षडयंत्रों के बावजूद वह दो बार सत्ता में आई है। मैंने मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास ‘वर्षा’ को छोड़ दिया, लेकिन दृढ़ संकल्प नहीं छोड़ा है। हमने पिछले ढाई साल में अपनी खराब सेहत के साथ कोविड-19 महामारी से भी लड़ाई लड़ी। विरोधियों ने इस स्थिति का फायदा उठाया। इस दौरान शिवसेना नेता और मंत्री आदित्य ठाकरे भी शिवसेना भवन में मौजूद थे।

Also read:  बृजेश पाठक ने ओमप्रकाश राजभर को अटल बिहारी बाजपेई फाउंडेशन का सह अध्यक्ष नियुक्त किया

वहीं समाचार एजेंसी एएनआइ ने सूत्रों के हवाले से बताया कि बैठक में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे (Maharashtra CM Uddhav Thackeray) ने कहा कि मैं सत्ता का लालची नहीं हूं। जो लोग कहते थे हम मर जाएंगे लेकिन शिवसेना को कभी नहीं छोड़ेंगे, आज भाग गए। बागी विधायक शिवसेना को तोड़ना चाहते हैं। अगर उनमें हिम्मत है तो उन्हें बालासाहेब और शिवसेना का नाम लिए बिना लोगों के बीच जाना चाहिए।

Also read:  केजरीवाल ने पंजाब सरकार पर उठाए सवाल, कहा-पहले बेअदबी, अब ब्लास्ट, पंजाब में क्यों हो रहीं ऐसी घटनाएं