English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-07-08 100201

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के ठिकानों पर छापेमारी की।

सूत्रों के मुताबिक, टेंडर घोटाले को लेकर साहेबगंज, बरहेट और राजमहल समेत 18 जगहों पर छापेमारी जारी है। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को नारा शहर में गोली मार दी गई है। जापान के NHK वर्ल्ड न्यूज ने इस बात की जानकारी दी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित पहले ‘अरुण जेटली मेमोरियल लेक्चर’ में भाग लेंगे। वह कार्यक्रम के दौरान सभा को भी संबोधित करेंगे।

Also read:  बृजेश पाठक ने ओमप्रकाश राजभर को अटल बिहारी बाजपेई फाउंडेशन का सह अध्यक्ष नियुक्त किया

पीएमओ के अनुसार, पूर्व केंद्रीय मंत्री के राष्ट्र के लिए अमूल्य योगदान के सम्मान में पहला ‘अरुण जेटली मेमोरियल लेक्चर’ आयोजित किया गया है। वहीं, केरल में अगले पांच दिनों के लिए गरज के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। बता दें कि तिरुवनंतपुरम और कोल्लम को छोड़कर सभी जिलों में आज और कल यलो अलर्ट घोषित किया गया है।

Also read:  महाराष्ट्र में कोरोना की दूसरी लहर का कहर, वाशिम के हॉस्टल में 190 स्टूडेंट संक्रमित