English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-07-18 100603

देश के 15वें राष्ट्रपति के लिए थोड़ी देर में चुनाव होने जा रहा है। संसद भवन और राज्य की विधानसभाओं में वोटिंग सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक होगी।

 

चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा के बीच मुकाबला है। वोटों का गणित देखे तो द्रौपदी मुर्मू की जीत पक्की मानी जा रही है। अगर द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति बनती हैं तो वह आदिवासी समुदाय की देश के शीर्ष संवैधानिक पद पर पहुंचने वाली पहली शख्सियत होंगी। मतदान के बाद सभी राज्यों से मत पेटियां दिल्ली लाई जाएंगी और 21 जुलाई को वोटों की गिनती के बाद देश के नए राष्ट्रपति के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। 25 जुलाई को नए राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण होगा।

Also read:  रुपया होगा और कमजोर, नए वित्तिय वर्ष में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 80 प्रति डॉलर के स्तर पर रहेगा

चुनाव से पहले एनडीए के सांसदों के साथ बैठक में मुर्मू ने कहा कि देश के शीर्ष संवैधानिक पद के लिए उनके नामांकन से आदिवासी और महिलाएं उत्साहित हैं। द्रौपदी मुर्मू ने बैठक में कहा कि देश में 700 से अधिक समुदायों वाले करीब 10 करोड़ आदिवासी हैं और सभी मेरे नामांकन से खुश हैं।

Also read:  UP Election Result 2022: चुनाव हाने के बाद बोली मायावती- घबराकर टूटना नहीं, सबक सीखकर बढ़ाना