English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-07-18 145432

देश में महंगाई का दौर फिर से लौट आया है ऐसे में विपक्षी पार्टी केंद्र सरकार को निशाना बनाने से भी पीछे नहीं हट रही हैं। 

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कई खाद्य वस्तुओं को माल एवं सेवा कर यही की (GST) के दरों में बढ़ोतरी को लेकर सोमवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी ने दुनिया की एक तेजी से उभरती अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया।

Also read:  पीएम मोदी ने श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे और उनके प्रतिनिधिमंडल का किया स्वागत

 

उन्होंने दही, लस्सी, पनीर और कई अन्य वस्तुओं पर जीएसटी लगाए जाने से जुड़ा एक चार्ट साझा करते हुए ट्वीट किया, ”उच्च दर वाला कर, कोई रोजगार नहीं। यह उच्च कोटि का उदाहरण है कि भाजपा ने कैसे दुनिया की सबसे तेजी से उभरती अर्थव्यवस्थाओं में से एक को नष्ट कर दिया।”

Also read:  ज्ञानवापी विवाद मामले में दो अदालतों में अलग-अलग मुकदमों पर सुनवाई, शृंगार गौरी के मूल वाद की मेरिट पर प्रतिवादी पक्ष के वकील रखेंगे अपना पक्ष

जीएसटी परिषद के फैसले लागू होने के बाद सोमवार से कई खाद्य वस्तुएं महंगी हो गई हैं। इनमें पहले से पैक और लेबल वाले खाद्य पदार्थ जैसे आटा, पनीर और दही शामिल हैं, जिन पर पांच प्रतिशत जीएसटी देना होगा।

Also read:  भारतीय प्रवासी दिवस 2023, एनआरआई दिवस, इतिहास, स्लोगन, थीम, स्थान

इस तरह 5,000 रुपये से अधिक किराये वाले अस्पताल के कमरों पर भी जीएसटी देना होगा। इसके अलावा 1,000 रुपये प्रतिदिन से कम किराये वाले होटल के कमरों पर 12 प्रतिशत की दर से कर लगाने की बात कही गयी है