English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-08-19 110524

 पूर्व मंत्री नवाब मलिक (Nawab Malik)के खिलाफ मामला दर्ज कराने के अगले ही दिन अब समीर वानखेड़े (Sameer Wankhede)को धमकी भरा मैसेज मिला है।


मुंबई एनसीबी (Mumbai NCB) के पूर्व जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े (Former Zonal Director Sameer Wankhede) को सोशल मीडिया पर धमकी मिली है। दरअसल, उन्होंने बीते दिन ही एनसीपी के नेता और पूर्व मंत्री नवाब मलिक (Nawab Malik) के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। मामला दर्ज करवाने के अगले ही दिन उन्हें ये धमकी मिली है।

Also read:  ED बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीज से पूछताछ की, ठग सुकेश चंद्रशेखर के साथ कथित संबंधों को लेकर की पूछताछ

बताया जा रहा है कि समीर वानखेड़े ने इसकी जानकारी गोरेगांव पुलिस स्टेशन को दी है। साथ ही उन्हें जो मैसेज आया है वह भी उन्होंने पुलिस के साथ शेयर कर दिया है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दरअसल, बॉलीवुड में पिछले साल सामने आए कथित ड्रग्स मामले के बाद से ही दोनों के बीच तनाव देखा गया था।

Also read:  यूएई में रमजान के आखिरी 10 दिन: पवित्र महीना समाप्त होते ही आप 10 बदलाव देखेंगे

पहले मलिक ने भी लगाया था धमकी मिलने का आरोप

बता दें कि, पिछले साल भी दोनों के बीच धमकियों को लेकर ही मामला सुर्खियों में था। तब नवाब मलिक ने दावा किया था कि उन्हें धमकी मिल रही है कि वे एनसीबी जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े को टारगेट ना करें, जिसके बाद नवाब मलिक की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। साथ ही वानखेड़े ने भी आरोप लगाया था कि मलिक लगातार उनके खिलाफ हमला बोल रहे हैं और उनपर गलत आरोप लगाए जा रहे हैं।

Also read:  केजरीवाल ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा जेल में की गई पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कटघरे में खड़ा किया

समीर वानखेड़े ने पहले भी महाराष्ट्र पुलिस (Maharashtra Police)में शिकायत दर्ज कराकर आरोप लगाया था कि उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। समीर वानखेड़े ने अपनी शिकायत में कहा था कि सिविल कपड़े पहने कई लोग उनका पीछा कर रहे थे।