English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-08-19 110524

 पूर्व मंत्री नवाब मलिक (Nawab Malik)के खिलाफ मामला दर्ज कराने के अगले ही दिन अब समीर वानखेड़े (Sameer Wankhede)को धमकी भरा मैसेज मिला है।


मुंबई एनसीबी (Mumbai NCB) के पूर्व जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े (Former Zonal Director Sameer Wankhede) को सोशल मीडिया पर धमकी मिली है। दरअसल, उन्होंने बीते दिन ही एनसीपी के नेता और पूर्व मंत्री नवाब मलिक (Nawab Malik) के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। मामला दर्ज करवाने के अगले ही दिन उन्हें ये धमकी मिली है।

Also read:  76th Independence Day: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी

बताया जा रहा है कि समीर वानखेड़े ने इसकी जानकारी गोरेगांव पुलिस स्टेशन को दी है। साथ ही उन्हें जो मैसेज आया है वह भी उन्होंने पुलिस के साथ शेयर कर दिया है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दरअसल, बॉलीवुड में पिछले साल सामने आए कथित ड्रग्स मामले के बाद से ही दोनों के बीच तनाव देखा गया था।

Also read:  US पहुंचाने के एजेंट ने लिए थे डेढ़ करोड़! गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

पहले मलिक ने भी लगाया था धमकी मिलने का आरोप

बता दें कि, पिछले साल भी दोनों के बीच धमकियों को लेकर ही मामला सुर्खियों में था। तब नवाब मलिक ने दावा किया था कि उन्हें धमकी मिल रही है कि वे एनसीबी जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े को टारगेट ना करें, जिसके बाद नवाब मलिक की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। साथ ही वानखेड़े ने भी आरोप लगाया था कि मलिक लगातार उनके खिलाफ हमला बोल रहे हैं और उनपर गलत आरोप लगाए जा रहे हैं।

Also read:  Pravasi Bharatiya Sammelan 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू वीवीआइपी कमरा नंबर-101 में ठहरेंगे

समीर वानखेड़े ने पहले भी महाराष्ट्र पुलिस (Maharashtra Police)में शिकायत दर्ज कराकर आरोप लगाया था कि उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। समीर वानखेड़े ने अपनी शिकायत में कहा था कि सिविल कपड़े पहने कई लोग उनका पीछा कर रहे थे।