English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-09-12 142429

पंजाब के प्रसिद्ध गायक मूसेवाला हत्याकांड के बाद आतंकवादियों और गैंगस्टरों की सांठगांठ सामने आने पर देश भर के कई राज्यों में 50 से अधिक ठिकानों पर सोमवार को सुबह से एनआईए और एसटीएफ की टीमें एक साथ गैंगस्टरों के घरों पर छापेमारी कर रही हैं।

 

Also read:  आलिया भट्ट ने अपने हॉलीवुड डेब्यू से पहले फैशन के सबसे बड़े ईवेंट Met Gala 2023 में किया डेब्यू

इसी कड़ी में उत्तर भारत के नामी गैंगस्टर काला राणा के यमुनानगर स्थित घर पर भी जांच के लिए एनआईए, एसटीएफ अम्बाला, अपराध शाखा 1 और 2 व गांधी नगर थाने की पुलिस ने छापेमारी की। उसके घर को चारों ओर से सील कर लिया। दिल्ली पुलिस ने गैंगस्टर काला राणा को थाइलैंड से गिरफ्तार किया था।

Also read:  पीएम मोदी के नेपाल यात्रा से पहले नेपाल सीमा पर बड़ी चौकसी, घुसपैठ करने वालों की, की जा रही निगरानी

पंजाबी गायक मूसेवाला की हत्या में गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई की गिरफ्तारी के बाद एनआईए की जांच अभी जारी है। खासतौर पर पंजाब के गैंगस्टर्स के पाकिस्तानी आईएसआई और खालिस्तानी आतंकियों के साथ गठजोड़ की बात सामने आई है। उसकी कड़ी में आज यहां पर गैंगस्टर काला राणा के घर पर भी एनआईए की टीम जांच करने पहुंची है। एनआईए की टीम काला राणा के घर के अंदर है। खबर लिखे जाने तक एनआईए की जांच जारी है।

Also read:  टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया अग्निपथ' को नुकसानदायक, कहा- क्षमावीर' को क्षमा मांगनी होगी, पश्चाताप करना होगा और अग्निपथ को वापस लेना होगा