English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-10-24 155804

मध्य प्रदेश के दतिया में सोमवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। ग्वालियर-दतिया एनएच-44 ग्राम सीतापुर उपरांय के बीच एक अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवारों को टक्कर मार दी। दुर्घटना में स्कूटी पर सवार चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

 

Also read:  मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी पहुंचे भारत, णतंत्र दिवससमारोह में होंगे शामिल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया स्वागत

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। दिवाली पर एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।

दिवाली मनाने ग्वालियर से आ रहे थे दतिया

मृतक थाना भांडेर क्षेत्र के ग्राम सोफ़्ता के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने शिनाख्त कर मामले की जानकारी परिजनों को दी। बताया गया है चारों मृतक रिश्ते में माता-पिता और दो पुत्र हैं। दिवाली मानने के लिए ग्वालियर से दतिया आ रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। फिलहाल, किस वाहन ने टक्कर मारी है यह खुलासा नहीं हो सका है।

Also read:  कोरोना के कम हो रहे मामलों के बीच यूपी में आज से नाइट कर्फ्यू खत्म

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस ने चारों शवों को जिला अस्पताल दतिया में मेडिकल परीक्षण के लिए रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Also read:  SBI Card ने अपने ग्राहकों को RuPay क्रेडिट कार्ड Rupay Credit Card का उपयोग करके UPI पेमेंट करने की सुविधा शुरू करने का ऐलान