English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-10-29 132459

एक बार फिर वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Train) दुर्घटना का शिकार हो गई है। गुजरात (Gujarat) के वलसाड (Valsad) में वंदे भारत ट्रेन ने गाय को टक्कर मार दी है।

 

ट्रेन का अगला भाग इस दुर्घटना में टूट गया है। वलसाड में अतुल स्टेशन (Atul Station) के पास वंदे भारत ट्रेन दुर्घटना का शिकार हुई। वंदे भारत ट्रेन की गाय से टक्कर होने से इंजन को नुकसान पहुंचा है। वंदे भारत ट्रेन का हादसा होते ही रेल विभाग के अफसर मौके पर पहुंच गए। ट्रेन का अगला भाग टूट गया गया है। ट्रेन के इंजन के पास के निचले भाग को भी नुकसान पहुंचा है।

Also read:  Rajya Sabha Election in UP: उत्तर प्रदेश की राज्यसभा की दस सीटों के लिए नौ को होगा मतदान

भारतीय रेलवे के अनुसार, आज (शनिवार को) प्रातः लगभग 8 बजकर 17 मिनट पर वंदे भारत ट्रेन दुर्घटना का शिकार हुई। वंदे भारत ट्रेन मुंबई से गांधीनगर की तरफ जा रही थी। हादसे के पश्चात् लगभग 15 मिनट तक ट्रेन को रोके रखा गया। दुर्घटना के पश्चात् भारतीय रेलवे की ओर से कहा गया कि वंदे भारत ट्रेन को कोई नुकसान नहीं हुआ है। सिर्फ फ्रंट कोच यानी ड्राइवर कोच का नोज कोन कवर क्षतिग्रस्त हुआ है। वंदे भारत ट्रेन सुचारू तौर पर चल रही है। इस पर शीघ्र से शीघ्र ध्यान दिया जाएगा।

Also read:  साजिद खान के खिलाफ आवाज़ उठाने पर स्वाति को मिली धमकी, घर पर हमला

आपको बता दें कि इससे पहले 7 अक्टूबर को भी भारत की पहली हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन जानवर से टकरा गई थी। वडोदरा मंडल में आनंद के समीप वंदे भारत ट्रेन की टक्कर एक गाय से हो गई थी। ट्रेन 7 अक्टूबर 2022 को गांधीनगर से मुंबई की यात्रा पर थी। यह घटना शाम 3।44 बजे हुई तथा ट्रेन को तकरीबन 10 मिनट तक रोके रखा गया। रेलवे के अफसरों ने बताया था कि ट्रेन को कोई नुकसान नहीं हुआ। हालांकि, फ्रंट कोच यानी ड्राइवर कोच के नोज कॉन कवर को मामूली नुकसान हुआ।

Also read:  पुलिस ने मुसंदम प्रांत के तीन प्रवासियों को गिरफ्तार किया है