English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-10-29 134321

गुजरात चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी बड़ी चाल चल सकती है। सूत्रों की मानें तो राज्य में समान नागरिक संहिता को लागू किया जा सकता है। इस पर आज फैसला संभव है।

 

Also read:  नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने जारी की वार्षिक रिपोर्ट, 1497 किलो हेरोइन, 2407 किलो अफीम पकड़ी गई

अभी तक सामने आई जानकारी के मुताबिक, राज्य सरकार समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए एक कमेटी के गठन का एलान कर सकती है। दरअसल, यूनीफॉर्म सिविल कोड के सभी पहलुओं के मूल्यांकन के लिए उत्तराखंड में उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक समिति के गठन किया गया था।

Also read:  जेपी नड्डा जारी करेंगे विजन डॉक्यूमेंट, महिला वोटर्स को लुभाने की होगी कोशिश

ऐसा ही प्रस्ताव गुजरात सरकार भी पेश कर सकती है। सूत्रों की मानें तो आज होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में समिति के गठन का प्रस्ताव पेश किया जा सकता है। गुजरात के गृह मंत्री की ओर से दोपहर तीन बजे होने वाली प्रेसवार्ता में इसकी घोण हो सकती है।

Also read:  छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल बनारस में चुनावी सभा को करेंगे संबोधित