English മലയാളം

Blog

Screenshot 2023-02-07 072734

जिस तरह से तुर्की में भीषण भूकंप ने तबाही मचाई है उसमे हजारों लोगों की जान चली गई है। इस बीच भारत ने तुर्की की ओर मदद का हाथ बढ़ाया है।

भारत की ओर से तुर्की में भूकंप में फंसे लोगों की मदद के लिए एनडीआरएफ की एक टीम को रवाना किया गया है।

इस टीम में विशेष रूप से ट्रेनिंग हासिल करने वाले अधिकारी और जवान शामिल हैं। यह टीम खास औजारों के साथ तुर्की रवाना हो रही है, जो राहत और बचाव, सर्च ऑपरेशन में तुर्की की मदद करेगी। गौर करने वाली बात है कि तुर्की में एक के बाद एक लगातार तीन भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। यह भूकंप के झटके 7.8, 7.6, 6.0 तीव्रता के थे, जिसमे अबतक 3400 लोगों के मारे जाने की खबर है।

Also read:  दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भाजपा पर आप द्वारा किए गए कार्यों को रोकने का लगाया आरोप

एनडीआरएफ के ऑपरेशन एवं ट्रेनिंग डीआईजी मोहसिन शहदी ने बताया कि जैसा कि आप सभी जानते हैं कि तुर्की और सीरिया में भूकंप ने तबाही मचाई है। भारत सरकार ने मानवता के आधार पर मदद का हाथ बढ़ाया है और फैसला लिया है कि वह एनडीआरएफ की दो टीमों को भेजेगी। यह टीम राहत बचाव और सर्च ऑपरेशन का काम करेगी। इसमे तकरीबन 101 एनडीआरएफ के जवान शामिल हैं। एक बटालियन गाजियाबाद से और दूसरी बटालियन कोलकाता से रवाना की जाएगी। यह टीम इस मिशन पर रवाना की जा रही है।

Also read:  जय प्रकाश चौकसे का निधन, चौकसे के कई आलेख व फिल्म समीक्षा देश की प्रमुख फिल्म पत्रिकाओं व अखबारों में हुईं प्रकाशित

गाजियाबाद से टीम के रवाना होने पर डेप्युटी कमांडेंट दीपक तलवार ने बताया कि हम राहत और बचाव के काम पर मानवता के आधार पर सरकार की गाइडलाइन के अनुसार जा रहे हैं। इस टीम में 47 जवान और वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं, जो यूएन गाइडलाइन का पालन करेंगे। हमे दो टीमों का आर्डर मिला है, पहली टीम रवाना होने वाली है जबकि दूसरी टीम सुबह रवाना होगी।

Also read:  मुंबई से अहमदाबाद के बीच चलने वाली बुलेट ट्रेन जल्‍द पकड़ेगी रफ्तार